धमतरी। नईदुनिया प्रतिनिधि जिले के नगरी ब्लाक में सबसे ज्यादा
शिक्षकों की कमी बनी हुई है। यहां शिक्षक-शिक्षिकाएं जाने तैयार नहीं हैं,
इससे शिक्षा की स्थिति खराब है। व्यवस्था सुधारने इस साल शासन यहां रिक्त
पदों पर आउटसोर्सिंग से शिक्षक बुलाने की तैयारी में है। धमतरी, कुरूद व
मगरलोड में भी शिक्षकों की समस्या है।
नगरी ब्लाक के सघन जंगलों में बसे गांवों में संचालित स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। इन स्कूलों में नक्सली दहशत व बुनियादी सुविधाओं के अभाव में शिक्षक-शिक्षिकाएं जाने तैयार नहीं हैं। इससे यहां शिक्षा की स्थिति खराब है। शासन स्वयं मान रहा है कि नगरी ब्लाक में शिक्षा की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इसका प्रमुख कारण शिक्षकों की कमी है। जब यहां पदस्थापना की बात आती है, तो वह नौकरी छोड़ने भी तैयार हो जाते हैं। शिक्षा विभाग की मानें, तो शिक्षाकर्मी वर्ग-1 में भर्ती के लिए पद निकालते हैं। 28 से 30 अभ्यर्थियों की सूची में इन क्षेत्रों के लिए केवल 1 या 2 ही ज्वाइन करते हैं, बाकी जाने को तैयार नहीं होते। सैकड़ों की संख्या में जिले के शिक्षक अतिशेष रहे, लेकिन किसी ने भी इन क्षेत्रों में नौकरी ज्वाइन नहीं की। न्यायालय की शरण में चले गए।
अन्य कर्मचारियों की भी कमी
स्कूलों में शिक्षक ही नहीं बल्कि अन्य कर्मचारी चपरासी, सफाई कर्मचारी, चौकीदार की कमी सालों से बनी हुई है। नई भर्ती नहीं होने के कारण स्कूलों में यह कार्य अंशकालीन स्वीपरों से कराया जा रहा है। कुछ प्रधानपाठक व प्राचार्य तो स्वयं के खर्च पर भृत्य रखे हुए हैं। शासन को कई बार पत्र लिखने के बाद भी इन पदों पर भर्ती के लिए अनुमति नहीं मिल रही है, जो शिक्षक व विद्यार्थियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। चौकीदारों के अभाव में आए दिन स्कूलों में चोरी की शिकायतें मिलती रहती है, इसे भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शिक्षा विभाग के स्वीकृत 9013 पदों में 6701 अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत है। बाकी के 2312 पद रिक्त है। जिले के 27 व्याख्याताओं के नाम प्राचार्य पद में पदोन्नति के लिए भेजा गया है।
आउटसोर्सिंग से आएंगे शिक्षक
नगरी ब्लाक में इस साल आउटसोर्सिंग से शिक्षक आकर पढ़ाएंगे। शासन की तैयारी चल रही है। वहीं जिले में भी शिक्षक समेत अन्य स्टाफ के सैकड़ों पद रिक्त है, जिस पर भर्ती करने शासन से कोई आदेश नहीं है। शिक्षाकर्मी वर्ग-1 के ही भर्ती के लिए अनुमति है। जिला पंचायत के माध्यम से जल्द भर्ती की जाएगी।
- प्रवास कुमार बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी।
शिक्षा विभाग में रिक्त पद
पद का नामरिक्त पदों की संख्या
प्राचार्य30
शिक्षाकर्मी वर्ग-1436
पीटीआई55
माध्यमिक शाला हेड मास्टर131
शिक्षाकर्मी वर्ग-2203
प्राथमिक शाला प्रधानपाठक 552
प्यून 655
चौकीदार110