छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से
अनुकंपा नियुक्ति में सहायक शिक्षक के पदों को शामिल करने की मांग की है।
फेडरेशन के जिलाध्यक्ष आरके पाण्डेय ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग ने अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में 23 फरवरी को जारी आदेश में अनुकंपा नियुक्ति के पदों में सहायक शिक्षक व सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पदों को शामिल करने की मांग की है। फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, जिलाध्यक्ष पाण्डेय, पदाधिकारी राजेश राय, अजय दुबे ने संयुक्त रूप से बताया कि राज्य शासन ने 14580 शिक्षकों के सीधी भर्ती करने का निर्णय लोकहित में है। उन्होंने बताया कि सहायक शिक्षक के 87 हजार 669 पद ई एवं टी संवर्ग में मंजूर हैं। जिसमें से प्रारंभिक 4 हजार पदों पर सीधी भर्ती व सहायक शिक्षक व सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के कुल 8 हजार 927 मंजूर पदों में से 1200 पदों पर सीधी भर्ती होनी है। इस निर्णय से डाइंग कैडर का मुद्दा समाप्त हो गया है।
अनुकंपा नियुक्ति तृतीय श्रेणी के पदों के निम्नतम पद व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर किया जाना है। ऐसी स्थिति में सीधी भर्ती के पद सहायक ग्रेड 3, शिक्षाकर्मी, वार्ड ब्वाय, वनरक्षक, पटवारी व पंजीयक लिपिक के साथ सहायक शिक्षक व सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद का उल्लेख करने से विभाग में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का यथा संभ निराकरण होगा।