राजनांदगांव। सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अब तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। नियुक्ति के अभाव में बच्चे पढ़ाई में पिछड़ते जा रहे हैं। सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बता दें कि शिक्षा सत्र जून माह से शुरू हो गया है। लेकिन पढ़ाई अब तक शुरू नहीं हो पाई है। जिले के गंडई व अंबागढ़ चौकी व छुईखदान में अब तक एक भी कक्षा नहीं लग पाई है। स्कूल में पढ़ाई शुरू नहीं होने के कारण पालकों की परेशानी बढ़ गई है। कहीं बच्चे पढ़ाई में पिछड़ न जाए। स्कूल प्रबंधन की ओर से स्टाफ की कमी के बाद भी बड़ी मुश्किल से एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। आनन-फानन में कुछ कक्षाएं आनलाइन पढ़ाई शुरू कराई गई थी पर शिक्षकों की कमी के चलते कक्षाएं आगे नहीं बढ़ पा रही है। जिसके चलते प्रवेश लेने वाले बच्चे पढ़ाई में पिछ?ड रहे हैं। इधर, निजी स्कूलों में आनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है।
इन स्क्ूलों में होगी भर्ती
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, मोहला-मानुपर, राजनांदगांव, छुरिया, अंबागढ़ चौकी, डोंगरगांव, डोंगरगढ़ में अलग-अलग पदों में शिक्षकों की भर्ती होगी। इन स्कूलों में भर्ती के लिए सेटअप भी तैयार कर लिया गया है। लेकिन शिक्षकों की अब तक नियुक्ति नहीं हो पाई है। जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षा सत्र शुरू होने के पहले शिक्षित बेरोजगारों से आवेदन मंगाए गए थे।
विभाग ने जारी की सूची
इधर, शिक्षा विभाग ने सोमवार को जिले के नौ सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। पात्र अभ्यर्थियों को पहले साक्षात्कार से गुजरना होगा। साक्षात्कार के बाद ही स्कूलों में नियुक्ति होगी। विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने के लिए प्राचार्यों व वरिष्ठ शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंप दी है। संबंधित प्राचार्य व शिक्षक अलग-अलग पदों के लिए बारी-बारी से पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेंगे।
संविदा भर्ती के लिए सूची जारी
सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा भर्ती के लिए पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। जल्द भर्ती प्रकिया शुरू होगी।
एचआर सोम, जिला शिक्षा अधिकारी