रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी सामने आई है, जिसने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर चुनौती में डाल दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के स्कूलों में 25 प्रतिशत से अधिक शिक्षक पद रिक्त हैं। यानी हर चार में से एक पद खाली पड़ा है।