; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

शिक्षाकर्मियों खोला मोर्चा, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

धमतरी. नियमित वेतन देेने समेत अन्य मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने शुक्रवार को गांधी चौक मेें धरना-प्रदर्शन कर रमन सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। शिक्षकों का कहना है कि यह सरकार उनके साथ वादा खिलाफी कर रही है।

टीईटी की परीक्षा की तैयारी तेज

कोरबा. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 17 जुलाई को टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। टीईटी की परीक्षा निर्धारित तिथि को प्रथम पाली में प्रात: 9.15 बजे से 11.45 बजे तक जिला मुख्यालय के 9 परीक्षा केंद्रों एवं द्वितीय पाली दोपहर 2.15 बजे से 4.45 बजे तक जिला मुख्यालय के 8 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी।

सरकारी स्कूल में साथ पढ़ाते थे चार शिक्षक, चारों बने विधायक

भिलाई. यह बात सुनने में जरूर अविश्वसनीय लगे, लेकिन सौ फीसदी सच है कि अविभाजित दुर्ग जिले में एक ऐसा स्कूल है, जहां साथ-साथ बच्चों को पढ़ाने वाले 4 शिक्षक कालांतर में बारी-बारी से विधायक चुने गए। इनमें एक को अभी केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है, तो एक वर्तमान में विधायक हैं।

इसलिए शिक्षाकर्मियों ने निकाली विशाल Rally और किया विरोध-प्रदर्शन

सूरजपुर. सूरजपुर शालेय शिक्षाकर्मी संघ के आह्वान पर आयोजित प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन सूरजपुर के रंगमंच मैदान में शालेय शिक्षाकर्मी संघ जिला सूरजपुर इकाई द्वारा 21 सूत्रीय राज्य स्तरीय एवं 13 जिला स्तरीय मांग एवं समस्याओं को लेकर धरना दिया तथा विशाल रैली निकाली गई।

CTET Exam News : शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट की तैयारियां पूरी , टेट की परीक्षा 17 जुलाई को

छग व्यापम द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट की की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसमें जिले के 4476 परीक्षार्थी शामिल होंगे। टेट की परीक्षा 17 जुलाई को होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

धरना प्रदर्शन : तीन माह से लंबित वेतन भुगतान समेत

धरना प्रदर्शन : तीन माह से लंबित वेतन भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर ब्लाक के समस्त शिक्षक पंचायत द्वारा ब्लाक मुख्यालय मगरलोड में एक दिवसीय घरना प्रदर्शन।

अनुपस्थित रहने पर शिक्षक पर निलंबन की कार्रवाई

शाला की ड्यूटी के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की समस्या के समाधान के लिए डीईओ कार्यालय पहुंचने वाले सहायक शिक्षक रामरतन छाटा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने जनपद पंचायत को अनुशंसा पत्र भेजा है।

छात्र तय करेंगे अपना बेस्ट टीचर

रायपुर | कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी कई सवालों के जवाब देकर कॉलेज का बेस्ट टीचर तय करेंगे। इंदिरा गांधी कृषि विवि में बेस्ट टीचर अवार्ड शुरू होने वाला है। इसके तहत टीचरों के चयन में एक-एक विद्यार्थी से सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें क्लास में शिक्षक की उपस्थिति, उनके पढ़ाने के तरीके समेत अन्य से संबंधित सवाल होंगे। जिन पर विद्यार्थियों की मेहरबानी रहेगी, वे कॉलेज के बेस्ट टीचर होंगे।

वेतन नहीं मिलने से नाराजगी, आज से स्कूलों में तालाबंदी

वेतन भुगतान में लगातार विलंब तथा अन्य आर्थिक समस्याओं को समय पर निराकरण नहीं किए जाने से छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ आक्रोशित है। समस्याओं को लेकर जिला शाखा धमतरी की कार्यकारिणी बैठक हुई। जिसमें 15 जुलाई से जिले के समस्त विद्यालयों में तालाबंद कर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।

माॅडल स्कूलों के हैंडओवर के बाद भी सरकारी शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं

भास्कर न्यूज | रायगढ़ मॉडल स्कूलों के हैंडओवर के बाद भी जिले में सरकारी शिक्षकों के भरोसे ही स्कूल का संचालन किया जा रहा है। पीपीपी प्रोजेक्ट पर संचालित होने के बाद भी डीएवी प्रबंधन की ओर से दोनों स्कूलों में केवल 2-2 शिक्षकों की ही नियुक्ति की गई है। जिससे पहली से बारहवीं कक्षा की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

छ्त्तीसगढ़: आउटसोर्सिंग के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती, विपक्ष का वॉकआउट

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बस्तर और सरगुजा संभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती को लेकर सदन से बहिर्गमन किया। विधानसभा में आज कांग्रेस के विधायक बृहस्पत सिंह ने राज्य के सरगुजा और बस्तर संभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि सरगुजा और बस्तर संभाग में कंपनियों के माध्यम से कितने विज्ञापित पदों पर भर्ती की गई है।

देर से स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकों का सीईओ और बीईओ ने नोटिस जारी कर वेतन काटा

शिक्षा गुणवत्ता सुधारने व स्कूली पढ़ाई में कसावट लाने के उदेश्य से जनपद सीईओ अखिलेश साहू ने गुरुवार को क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। मुंगेली कलेक्टर किरण कौशल द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश के तहत लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

UPTET news