लखनऊ। चार साल की बच्ची को अगर नौवीं कक्षा में दाखिला मिले तो शायद ही किसी को विश्वास हो लेकिन ऐसा हो गया है। चार साल की अनन्या को अपनी औपचारिक स्कूली शिक्षा शुरू करने के पहले ही नौवीं कक्षा में सीधे प्रवेश दे दिया गया।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
आईआईटी प्रोफेसर ने कहा- रोज 1 घंटा खेलें जरूर, 10वीं के छात्र ने 22 घंटों का शेड्यूल बता कहा- जान लोगे क्या
सुबह 5 बजे होमवर्क कर स्कूल जाता हूं। 3 बजे लौटकर खाना खा आराम, फिर कोचिंग। 7:30 बजे वहां से आता हूं। कोचिंग का होमवर्क, फिर डिनर में 10 बजे जाते हैं। किसी के साथ बैठने का समय तक नहीं।
स्कूल शिक्षा विभाग में भारी फेरबदल, देंखे लिस्ट
रायपुर.
प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत प्राचार्यों और
व्याख्याताओं के स्वैच्छिक तबादले के आदेश जारी किए है। महानदी भवन से जारी
इस आदेश में राज्य में सरकारी स्कूलों में अध्यापन करा रहे प्राचार्यों को
इधर से उधर किया गया है और उन्हें जिस जगह स्थानांतरित किया गया है, वहां
पद को तत्काल सम्हालने के आदेश दिए गये हैं।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन कल
महासमुंद| छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला इकाई महासमुंद के प्रांतीय आहवान पर 9
अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर शिक्षकों की प्रमुख 6 सूत्रीय मांगों को
लेकर कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
एक और शिक्षाकर्मी का प्रमाण-पत्र फर्जी होने की शिकायत
साजा . जनपद
पंचायत साजा में वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी भर्ती की जांच तेजी से चल रही
है। जांच अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। बहुत जल्द ही जांच रिपोर्ट कलक्टर
को सौंप दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार जनपद पंचायत में आधा सैकड़ा से भी
अधिक फर्जी शिक्षाकर्मी साबित हो सकते हैं।
शिक्षा विभाग के 92 कर्मियों का स्थानांतरण
कोरबा | प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की जारी स्थानांतरण नीति के
तहत जिला शिक्षा अधिकारी के तृतीय श्रेणी संवर्ग, चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के
92 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।
व्हाट्स एप का खौफ, मोबाइल पर लगाया प्रतिबंध
बिलासपुर। नईदुनिया न्यूज छात्र संघ चुनाव में शासन ने मतदान व
मतगणना के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। शासन ने
सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों और कॉलेज के प्राचार्यों को इसकी सूचना भेज
दी है। पिछली बार बिलासपुर विश्वविद्यालय में व्हाट्सएप के जरिए चुनाव
परिणाम लीक होने को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
बच्चे अब मिनटों में हल करेंगे गणित के सवाल और फर्राटे से बोलेंगे अंग्रेजी
रायपुर.
प्रदेश के 32 हजार प्राथमिक स्कूल में पढऩे वाले बच्चे स्मार्ट पढ़ाई
करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजधानी के न्यू सर्किट हाउस में इन
बच्चों के लिए गणित और अंग्रेजी की सहायक सामग्री (लर्निंग किट) का
लोकार्पण किया।
तबादले को लेकर अफसर व शिक्षक संगठनों में ठनी
अध्यापन व्यवस्था के तहत ब्लॉक में शिक्षकों के किए जा रहे स्थानांतरण को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षक संगठनों के मध्य ठन गई है। छत्तीसगढ़ पंचायत एवं नगरीय निकाय शिक्षक संघ का आरोप है कि शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारी नियमों के परे जाकर शिक्षक का स्थानांतरण कर रहे हैं।
सिलेबस तैयार करने बोर्ड गठित, सबसे ज्यादा साइंस कॉलेज से
दुर्ग विश्वविद्यालय ने सिलेबस तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा 14 संकायों के लिए गठित 14 अध्ययन मण्डल के 61 सदस्यों की सूची जारी कर दी है। वहीं प्रत्येक अध्ययन मण्डल में विषय विशेषज्ञों के अलावा एक अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)