बिलासपुर| नगर पंचायत बोदरी में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 1 से 15
सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान बोदरी के स्कूलों
के शिक्षकों ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
60-65 किमी दूर से पहुंचे शिक्षक दो घंटे किया अतिथियों का इंतजार
शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय के मराठा मंगल भवन में अव्यवस्था के बीच किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर के 39 शिक्षकों का सम्मान होना था, जो 60-65 मिमी दूर से पहुंचे थे।
सीबीएसई पैटर्न में पढ़ाने ट्रेनिंग शुरु, 20 शिक्षकों को नोटिस
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से सर्विस टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम
का आयोजन नवीन स्कूल दुर्ग में किया जा रहा है। पहले दिन बुधवार को हिंदी
और विज्ञान विषय के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
स्कूल का निरीक्षण करने गए डीईओ से शिक्षक ने गाली गलौज कर मारपीट की कोशिश की, जुर्म दर्ज
चकरभाठा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में निरीक्षण करने गए जिला
शिक्षा अधिकारी हेमंत उपाध्याय से स्कूल के शिक्षक ने गाली गलौज करने के
साथ ही मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर
लिया है।
बच्चों के भविष्य की खातिर पहले दी चेतावनी फिर जड़ दिया स्कूल में ताला
बालोद.गुरुर
ब्लाक के ग्राम नारागांव में संचालित हायर सेकंडरी स्कूल में बीते छह सालों
सें शिक्षकों की कमी ग़ुस्साए विद्यार्थी व पालकों ने स्कूल में ताला
लगाकर पांच घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। इसकी सूचना पर पहुंचे शिक्षा
अधिकारियों ने आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया।
अपात्र शिक्षाकर्मी को दिए वेतन की वूसली पर रोक
बिलासपुर ! शिक्षा कर्मी
वर्ग तीन के पद के लिए अपात्र पाई गई महिला को दिए गए वेतन की वसूली
तत्कालीन बीईओ से किए जाने शासन के आदेश पर हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी
है। डौडीलोहारा विभाग खण्ड में श्रीमती बीआर साहू की नियुक्ति शिक्षाकर्मी
वर्ग तीन के पद पर मुख्य कार्यपालन वर्ग तीन जनपद पंचायत द्वारा की गई थी।
सीबीएसई में बदलाव के लिए सीबीएसई ने शुरू किया सर्वे
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नौंवी व दसवीं में लागू समग्र सतत मूल्यांकन (सीसीई) में बदलाव करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
प्रदेश सरकार की बेवफाई, पहले तो कहा- पढ़ा दीजिए, अब नहीं दे रहे वेतन
रायपुर.
शिक्षाकर्मियों की हड़ताल के समय बच्चों की पढ़ाई का नुकसान का न हो इसके
लिए वैकल्पिक शिक्षकों से पढ़वाया गया। हड़ताल समाप्त होने के बाद जब
शिक्षकर्मी वापस आ गए तो वैकल्पिक शिक्षकों को हटा दिया गया। लेकिन अभी तक
उन्हें वेतन नहीं दिया गया।
इस स्कूल में गुरुजी नहीं, मध्यान्ह भोजन खाकर घर चले जाते बच्चे
दाढ़ी.दाढ़ी से
महज चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम करमतरा स्थित शासकीय प्राथमिक
शाला जिले में शिक्षा गुणवत्ता अभियान की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है।
शाला में अध्ययनरत बच्चों को पढ़ाने के लिए एक ही शिक्षक की नियुक्ति हुई
है। इस एक शिक्षक के भरोसे न केवल बच्चों का पढ़ाने का दायित्व है, बल्कि
विभागीय लिखा-पढ़ी भी उसकी जिम्मेदारी है।
व्यायाम शिक्षकों के 27 पद सालों से रिक्त
धमतरी। जिले के शिक्षा विभाग में सालों से कई शिक्षकों के पद रिक्त है। जिन्हें अब तक भरा नहीं जा सका है, जिससे पाढ़ाई प्रभावित होती है। इसके अतिरिक्त कई बच्चों में खेल प्रतिभा है जो कि निखरकर आगे नहीं आ पा रही है इसका कारण खेल शिक्षकों की कमी को माना जा रहा है।
एक स्कूल में पांच बच्चों के लिए चार शिक्षक
जगदलपुर, 13 सितम्बर ।
दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लाक के रोंजे ग्राम पंचायत के अंतर्गत झोड़ीपारा
में एक माध्यमिक शाला ऐसी भी संचालित है जहां पांच बच्चों को पढ़ाने के लिए
चार शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। दिलचस्प बात तो यह भी है कि इनका
शाला भवन आज पर्यन्त अपूर्ण हैं।
अब कवर्धा जिले से भी अतिशेष शिक्षकों को कर रहे वापस
रायगढ़ जिले में अतिशेष शिक्षकों की गणना के लिए बीते 3 साल में 2 बार काउंसिलिंग की गई । शुरुआत में कुछ लाेग अपनी स्वेच्छा से दूसरे जिलों में चले गए लेकिन बाद में जब एक साथ ट्रांसफर किया गया तो विरोध शुरू हो गया।
Subscribe to:
Posts (Atom)