; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

बिना अनुमति बच्चों को पिकनिक पर ले जाने के कारण 2 शिक्षक निलंबित

कोरबा में ईटीवी/प्रदेश18 की ख़बर का एक बार फिर असर हुआ है. करतला ब्लॉक के प्राइमरी व मिडिल स्कूल के 140 बच्चों को बिना अनुमति पिकनिक ले जाने के मामले में दोषी पाए गए 6 लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है.

अपनी मांगों को लेकर शिक्षाकर्मियों ने निकाली हुंकार रैली, बजाया नगाड़ा

जशपुरनगर. परिवीक्षा अवधि पूरी कर लेने वाले शिक्षाकर्मियों का शासकीयकरण, क्रमोन्नति और संविलियिन आदि करने की दर्जनों मांगों को लेकर मंगलवार को जिले भर के शिक्षाकर्मियों ने हुंकार रैली निकाली। नगरीय निकाय शिक्षाकर्मी संघ के बैनर तले हुए इस आंदोलन में लगभग 1000 से अधिक की संख्या में शिक्षाकर्मियों ने हिस्सा लिया और शासन के खिलाफ नारे बाजी की।

शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन 15 दिसंबर तक

राजनांदगांव| राष्ट्रीय शिक्षक व राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन 15 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। राज्य सरकार के योजना मुताबिक प्रत्येक जिले से एक श्रेष्ठ शिक्षक को पुरस्कार दिया जाता है।

कार्य से अनुपस्थित शिक्षकों के लिए अंतिम अवसर

जशपुरनगर | लंबी अवधि से अनुपस्थित तीन सहा.शिक्षक को कार्य पर उपस्थित होने के लिए अंतिम अवसर दिया है। जशपुर जपं सीईओ ने बताया कि तीन शिक्षकों को नोटिस जारी कर पांच दिन में कार्य पर उपस्थित होने को कहा गया है।

िनरीक्षण के दौरान स्कूल से नदारद मिले 8 शिक्षक, डीईओ ने दिया शोकॉज नोटिस

बिलासपुर| डीईओ ने अपने काम से अनुपस्थित रहने पर 8 शिक्षकों को शोकाॅज नोटिस जारी किया है। यह सभी शिक्षक बगैर आवेदन दिए स्कूल नहीं आए थे। डीईअो ने इसके अलावा कई स्कूलों का निरीक्षण किया। डीईओ हेमंत उपाध्याय ने प्रायमरी व मिडिल स्कूल धूमा,सरवानी, मिडिल स्कूल पोंड़ी,हाईस्कूल लिमतरी, प्रायमरी व मिडिल स्कूल हरदी कला का निरीक्षण किया।

प्राचार्य सहित सभी शिक्षक नदारद, डीईओ भड़के वेतन काटने के दिए निर्देश

बिलासपुर. जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने बिल्हा विकासखंड में निरीक्षण के दौरान स्कूल से नदारत पाए गए प्राचार्य सहित आधा दर्जन से अधिक शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। डीईओ हेमंत उपाध्याय 19 नवंबर को सुबह साढ़े 7 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेंदरी पहुंचे थे।

आज से मिलेगा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के शासकीय कर्मियों को वेतन मद से 10 हजार एडवांस

कोरबा. नोटबंदी से शासकीय कर्मचारियों को हो रही परेशानी को कम करने के लिए वेतन एडवांस में नगद भुगतान करने करने की तैयारी पूरी हो गई है। सरकारी आदेश के अनुसार सरकारी कार्यालयों के तृतीय व चतुर्थ वर्ग के साथ ही शिक्षक(पंचायत) को 28 से 30 नवंबर के मध्य वेतन राशि से 10 हजार रूपए एडवांस नगद दिया जाएगा। वेतन की शेष राशि पूर्ववत व्यवस्था के तहत कर्मचारियों के खातों में जमा होगी।

शिक्षक पदोन्नति की दूसरी सूची में कम हुए नाम

शिक्षा विभाग द्वारा जिले में शिक्षकों के पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों की संख्या में कटौती कर दिए जाने से जिपं में हंगामे जैसी स्थिति बन रही है। शिक्षक पंचायत के लिए पूर्व में जारी 320 पदों को कम कर दिए जाने के बाद अब 28 को सामान्य प्रशासन समिति से अनुमोदन होने में संदेह हो रहा है और सीईओ एवं जिपं सदस्यों की नाराजगी के बाद अब विभाग दोबारा से सूची बनाई जा रही है।

जब टीचर को चढ़ गई शराब और उसने क्‍लास की छात्राओं को...

कोतबा। शराब के नशे में शिक्षक ने छात्राओं के साथ मारपीट कर उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया। घटना की शिकायत पर स्कूल पहुंचे शिक्षा समिति के अध्यक्ष के सामने शिक्षक ने छात्राओं की पिटाई और उन्हें स्कूल से बाहर निकालने की बात कबूल की।

स्कूल में ताला लगा, हड़ताल पर रायपुर गए 24 शिक्षक तो ग्रामीणों ने की शिकायत

शिक्षाकर्मियों के गुरुवार को रायपुर में होने वाले प्रदर्शन के कारण जिले की एक हायर सेकेंडरी स्कूल में ताला लग गया है। खरसिया के हालाहुली में 1 हजार से अधिक छात्रों के लिए पदस्थ 24 शिक्षक बिना किसी सूचना के हड़ताल पर चले गए और बच्चों के हो हंगामे के बाद स्टाफ ने आधे घंटे बाद ही स्कूल में ताला लगा दिया।

बीईओ का शिक्षकों को बेतुका फरमान, कहा अपने पैसो से करवा लो खेल

कोण्डगांव. विकासखंड कोण्डागांव के प्रभारी बीईओ एसपी शर्मा ने शिक्षको को एक बेतुका मौखिक फरमान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि संकुल स्तरीय खेल के लिए शिक्षक अपने-अपने संकुल के शिक्षकों के बीच ही अपने वेतन के पैसे जमा करके खेल आयोजित करें और शाला प्रबंधन समिति को मिलने वाली राशि को ब्ला्ॅक स्तरीय खेल के लिए जमा करें।

UPTET news