जांजगीर-चाम्पा | शिक्षा जिला सक्ती के अंतर्गत नियमित शिक्षकों,
व्याख्याता पंचायत, शिक्षक पंचायत एवं सहायक शिक्षक पंचायत संवर्ग के
शिक्षकों की सेवा पुस्तिका के संधारण के लिए कार्यक्रम जारी कर तिथियां
निर्धारित कर दी डीईओ के अनुसार संधारण का काम 8 मई से प्रारंभ होगा।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
प्रभावी ढंग से पढ़ाने, शिक्षक करें क्षमता विकास : कलेक्टर
भास्कर न्यूज | जांजगीर- चाम्पा सरकारी जमीन को अतिक्रमण से रोकने के लिए अब गांवों की सरकारी भूमि पर
लाल झंडे व प्लेट लगाए जाएंगे। पटवारियों के माध्यम से गांवों में शासकीय
भूमि की जानकारी चस्पा कराई जाएगी ताकि लोग शासकीय भूमि पर फसल नहीं लगाएं।
पटवारियों द्वारा शासकीय भूमि के चिह्नांकन का कार्य जल्द कराने का
निर्देश कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को दिया है।
टीचर बनने का सुनहरा मौका, भर्ती के लिए रहे तैयार
मंडी: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यहां आपके लिए एक सुनहरा मौका है। प्राथमिक स्कूलों में अब शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। हिमाचल के मंडी जिला में जे.बी.टी. शिक्षकों के जल्द ही 201 पद भरे जाएंगे।
50 प्रतिशत भी पास नहीं हो सके हैं शहर के बड़े नाम वाले सरकारी स्कूलों के छात्र
रायगढ़. जिले के 10 वीं बोर्ड के परिणाम हैरान करने वाले रहे हैं। खासकर सरकारी
स्कूलों की स्थिति पर गौर करें तो यहां अध्यापन की व्यवस्था रेंगती सी
दिखाई पड़ती है।
लड़की बोली मिस्ड कॉल करो... और शिक्षक के खाते से 62 हजार पार
रायपुर. जवाहर
नवोदय विद्यायल के शिक्षक को एक युवती ने मिस्ड कॉल करने के लिए कहा और
चंद मिनटों में उसके खाते से 62 हजार रुपए पार कर दिए। शिक्षक की शिकायत पर
माना पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।
शिक्षकों के हित के लिए बने शिक्षक आयोग
सिमडेगा: रामवि जलडेगा झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक
जिले के मे हुई। बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक हित एंव शिक्षक के विभिन्न
समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित शिक्षक संघ के सदस्यों को
संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज कुमार भगत ने कहा कि केंद्र सरकार की
ढुलमुल नीति के कारण अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने देश व्यापी
आन्दोलन की शुरुआत की है।
मांगों को लेकर शिक्षाकर्मियों ने खोला मोर्चा
मुंगेली। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत शिक्षकों ने एक बार फिर
मोर्चा खोल दिया है। संविलियन, समयमान वेतन, क्रमोन्नति एवं पदोन्नति के
लिए शिक्षकों ने प्रभारी कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दिकी को ज्ञापन सौंपा।
लापरवाह 12 शिक्षकों के विरुद्ध होगी विभागीय जांच, 7 वींं वेतनवृद्धि रोकी
कर्तव्य में लापरवाही बरतने और अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शिक्षकों पर जिला
पंचायत और जनपद पंचायतों ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पंचायत सीईओ दीपक
सोनी ने बताया कि लोक सुराज अभियान के दौरान शिकायतें प्राप्त हुईं थी।
शिकायतों के जांच के बाद 12 शिक्षक पंचायत के विरुद्ध विभागीय जांच में 7
शिक्षकों की वेतन वेतनवृद्धि रोकी गई है।
शिक्षा में गुणवत्ता लाने लापरवाह शिक्षकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
जशपुरनगर. अपने
कत्र्तव्य में लापरवाही बरतने और अनाधिकृत रूप से स्कूलों में अनुपस्थित
रहने वाले जिले के लापरवाह शिक्षकों पर जिला पंचायत और जनपद पंचायतों ने
पिछले दो-तीन दिनो में ताबडतोड कार्यवाही की है। इस संबंध में पत्रिका से
चर्चा करते हुए जिला पंचायत के सीईओ दीपक सोनी ने बताया कि लोक सुराज
अभियान के दौरान इन शिक्षकों के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुईं थी और
शिकायतों के जांच उपरांत यह कार्यवाही की गई है।
एचएएल ज्ञान ज्योति विद्यालय हेतु शिक्षक के पदों की भर्ती, Apply soon
एचएएल शिक्षा समिति ने एचएएल ज्ञान ज्योति विद्यालय हेतु शिक्षक के पदों की भर्ती के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किए हैं. पात्र अभ्यर्थी इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप में 04 मई 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.
चयनितों को नहीं दिया एडमिशन, प्रबंधन ने कहा नोडल अफसर ने फंसाया पेंच
आरटीई के तहत चयनित बच्चों को गायत्री स्कूल में एडमिशन देने का मामला
सामने आया है। पालक संघ ने शिक्षा सचिव और जिला शिक्षा अधिकारी से इस मामले
में कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि नोडल
अधिकारी बच्चों की सूची के साथ आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद ही प्रवेश
देने की बात लिखी है।
छुट्टी निरस्त पर अधिकांश स्कूलों में नहीं पहुंचे बच्चे
बढ़ती गर्मी को देख कलेक्टर पी दयानंद ने आदेश जारी कर जिले के सभी शासकीय,
अशासकीय व निजी स्कूलों में शिक्षण कार्य संचालन पर 15 अप्रैल से 15 जून तक
रोक लगा दी थी। इसके दो दिन बाद राज्य सरकार ने स्कूलों का समय बदलने आदेश
जारी कर दिया।
Subscribe to:
Posts (Atom)