जांजगीर-चांपा. जिले
में शिक्षक पंचायत के लिए अतिशेष का फंडा एकबार फिर सामने आया है। इसमें
सभी वर्गों के करीब छह सौ शिक्षक प्रभावित हैं, जिनकी पदस्थापना के लिए
सोमवार को काउंसिलिंग होगी। वहीं जिले में बाहर से आए शिक्षक व सहायक
शिक्षक पदस्थापना के लिए भटक रहे हैं।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
जिले के 40 फीसदी स्कूलों में शिक्षक नहीं
श्योपुर, नईदुनिया न्यूज। शिक्षा विभाग गांव-गांव में स्कूल तो खोल रहा
है, लेकिन इन स्कूलों में शिक्षक पदस्थ नहीं हो पा रहे। यह हम नहीं कह रहे
बल्कि, शिक्षा विभाग का ऑनलाइन रिकॉर्ड ही बता रहा है। जिसके अनुसार पूरे
जिले में 40 से ज्यादा ऐसे स्कूल हैं जिनमें, एक भी शिक्षक नहीं है।
शिक्षा विभाग में फेरबदल : तीन महत्वपूर्ण पद हुए रिक्त
कोरबा. शिक्षा
विभाग में फेरबदल के कारण जिले में विभाग के तीन बेहद महत्वपूर्ण पर रिक्त
हो गाए हैं। जिन्हें इन पदों से हटाया गया है उन्हें भी डीईओ विकल्प पर
स्थानांतरण किया गया है। अब इन पदों के लिए अफसरों ने फिर से नेताओं से
लेकर उच्च अफसरों की चाकरी करना शुरू कर दिया है।
Collector ने कहा- सभी शिक्षकों को 20 तक कंठस्थ होना चाहिए पहाड़ा
बलरामपुर.
कलक्टर अवनीश कुमार शरण ने शिक्षा गुणवत्ता की बैठक बुधवार को कलक्टोरेट
सभा कक्ष में ली। बैठक में कलेक्टर ने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी,
बीआरसी एवं सीएससी से शिक्षा के गुणवत्ता, गणवेश वितरण एवं मध्यान्ह भोजन
के संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण में स्कूल में सोता मिला शिक्षक होगा निलंबित
रायगढ़ |
एसडीएम के निरीक्षण में पुसाैर की सरकारी स्कूल में 6 टीचर बिना किसी आवेदन
के गायब पाए गए हैं। प्राइमरी स्कूल में बच्चों को क्लासरूम में बैठाकर
सोते पाए जाने के बाद संबंधित शिक्षक के लिए एसडीएम ने निलंबन की अनुशंसा
की है।
ट्यूशन पढ़ा सकते हैं सरकारी स्कूल के शिक्षक
स्कूल के लिए निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व और दो घंटे बाद सरकारी शिक्षकों की ट्यूशन पर पाबंदी के आदेश को हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना बताया है।
लाखों रुपए की छात्रवृत्ति फर्जीवाड़े की जांच शुरू
महासमुंद. 2012-15
की अवधि के दौरान विकासखंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में लाखों के
छात्रवृत्ति की गड़बड़ी की जांच शुरू हो गई। ज्ञात हो कि इस फर्जीवाड़े की
शिकायत संकुल समन्वयकों और छात्रों के पालकों ने की थी। इसके बाद भी प्रकरण
की जांच कराने से शिक्षा विभाग परहेज करता रहा।
18 सितंबर को होगा CTET, CBS ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(सीटीईटी) का आयोजन देशभर में एक साथ 18 सितंबर 2016 को किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
मॉडल स्कूलों में अभी तक नहीं शुरू हुई पढ़ाई
बिलासपुर.16 जून
से शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद मॉडल स्कूल अभी तक नहीं खुले हैं।
जो स्कूल खुले भी हैं वहां पर अभी इक्का-दुक्का शिक्षक ही आ रहे हैं। इन
स्कूलों के संचालन की जिम्मेदारी डीएवी को देने के बाद शिक्षा विभाग भी अब
स्वयं लाचार महसूस कर रहा है, वहीं यहां पढऩे वाले करीब ढाई हजार बच्चे भी
पढ़ाई में पिछड़ रहे हैं।
अब स्कूलों में लापरवाही की गुंजाइश नहीं, लागू हुआ नया नियम
रायपुर। सूबे में शिक्षा की गुणवत्ता पर लगातार उठ रहे सवालों पर अब लगाम लग सकती है। नई व्यवस्था के अनुसार अब सरकार स्कूलों में लग रही हर क्लास पर नजर रखी जाएगी। यानि अब अधिकारियों द्वारा केवल स्कूल के दौरे नहीं होंगे बल्कि हर क्लास में शिक्षण गतिविधि की जांच होगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)