रायपुर/नकुलनार.आदिवासी
बच्चे विकास की दौड़ में पहले ही पीछे चल रहे हैं और शिक्षा विभाग के
अफसरों की लापरवाही ने उन्हें दो साल और पीछे धकेल दिया है। मामला ब्लॉक
कटेकल्याण के लखापाल के पांडेमपारा की प्राथमिक शाला से जुड़े बच्चों का है।
भास्कर में लगातार प्रकाशित खबरों के बाद अब भी विभागीय अफसर इस स्कूल के
लिए तैनात शिक्षक रामकुमार कहां है पता नहीं लगा सके हैं।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
शिक्षक पात्रता परीक्षा : सरल सवालों से खिल गए चेहरे
कोरबा. रविवार
को शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की भारी भीड़
जुटी। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में सात हजार से अधिक उम्मीदवार
शामिल हुए। सरल सवालों से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्हें अच्छे
नंबर की उम्मीद है।व्यापमं ने टीईटी का अयोजन किया था।
TET Exam : छत्तीसगढ़ के प्रश्न खोजते रहे प्रतिभागी
रायगढ़ । नईदुनिया न्यूज रविवार को दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित हुई। सामान्य
प्रश्न पत्र देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिले लेकिन छत्तीसगढ़ से संबंधित
एक भी प्रश्न ना पाकर उन्हें थोड़ी निराशा भी हुई। पुलिस की चाक चौबंद
व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षा हुई ।
परीक्षार्थी बोले- टीईटी में सरल प्रश्न आए, चेहरों पर दिखी खुशी
शिक्षक
बनने और प्रमोशन पाने से पहले अपनी काबिलियत साबित करने के लिए रविवार को 6
हजार 120 लोगों शिक्षक पात्रता परीक्षा दी। दो पालियों में हुई इस परीक्षा
में पहली पाली में प्राइमरी स्कूल के लिए सुबह 9 से 11.45 बजे तक 8
सेंटरों में हुई। दूसरी पाली में दोहपर 2 बजे से 4.45 बजे तक मिडिल स्कूल
के लिए 6 सेंटरों में परीक्षा हुई।
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई टीईटी
अंबिकापुर। नईदुनिया न्यूज छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की
शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई।
प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 10 तथा पूर्व माध्यमिक
स्तर की परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए थे। निर्देशों के बावजूद ओरिजनल
आइडी पू्रफ लेकर केंद्रों में न पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को वापस लौटना
पड़ा।
भावी शिक्षकों से पूछा- कठिन सवाल पर क्या सोचता है बालक
बिलासपुर। नईदुनिया न्यूज जिले के 55 परीक्षा केंद्रों में रविवार
को शिक्षक पात्रता परीक्षा(टेट) हुई। इसमें व्यापमं के कठिन सवालों ने
भावी शिक्षक को परेशान कर दिया। ऐसे ही एक प्रश्न में पूछा गया कि कठिन
सवाल पर एक बालक क्या सोचता है।
TET Exam: बिना आईडी के पहुंचे परीक्षा देने, नहीं मिला प्रवेश
राजनांदगांव.
रविवार को शिक्षक पात्रता भर्ती (टीईटी) की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों को
परीक्षा में बिना आईडी कार्ड के प्रवेश नहीं दिया गया। इसके चलते दर्जनभर
से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए। इस दौरान कुछ सेंटर में
विवाद की स्थिति निर्मित हुई। वहीं कुछ सेंटरों में परीक्षार्थियों के देरी
से पहुंचने पर भी प्रवेश नहीं दिया गया।
10 हजार लोगों ने दी शिक्षक पात्र्रता परीक्षा
बिलासपुर.
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) रविवार को जिले के 55 केंन्द्रोंं पर आयोजित
की गई। व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा में 10 हजार
परीक्षार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में मूल पहचान पत्र के बिना
परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया।
गुरूजी अब आपके कार्यों का भी होगा मूल्यांकन
जांजगीर-चांपा.
सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अब मूल्यांकन के दौर से गुजरना होगा। शिक्षा
विभाग द्वारा जिले के शिक्षकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कराया जाएगा,
जिसमें उनके सालभर की गतिविधियों का आंकलन होगा।जिले में संचालित सरकारी
स्कूलों की दशा संवारने तथा वहां के अध्यापन स्तर को दुरूस्त करने केन्द्र व
राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
शिक्षाकर्मियों खोला मोर्चा, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप
धमतरी. नियमित
वेतन देेने समेत अन्य मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने शासन के खिलाफ मोर्चा
खोल दिया है। उन्होंने शुक्रवार को गांधी चौक मेें धरना-प्रदर्शन कर रमन
सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। शिक्षकों का कहना है कि यह सरकार उनके
साथ वादा खिलाफी कर रही है।
टीईटी की परीक्षा की तैयारी तेज
कोरबा.
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 17 जुलाई को टीईटी (शिक्षक
पात्रता परीक्षा) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। टीईटी की परीक्षा निर्धारित
तिथि को प्रथम पाली में प्रात: 9.15 बजे से 11.45 बजे तक जिला मुख्यालय के 9
परीक्षा केंद्रों एवं द्वितीय पाली दोपहर 2.15 बजे से 4.45 बजे तक जिला
मुख्यालय के 8 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी।
सरकारी स्कूल में साथ पढ़ाते थे चार शिक्षक, चारों बने विधायक
भिलाई. यह बात सुनने में जरूर अविश्वसनीय लगे, लेकिन
सौ फीसदी सच है कि अविभाजित दुर्ग जिले में एक ऐसा स्कूल है, जहां साथ-साथ
बच्चों को पढ़ाने वाले 4 शिक्षक कालांतर में बारी-बारी से विधायक चुने गए।
इनमें एक को अभी केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है, तो एक वर्तमान में
विधायक हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)