Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
RTI के तहत 2 साल में एडमिशन घटे, 728 में से 371 स्कूलों ने ही दिया प्रवेश
रायपुर. शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश देने की संख्या में साल दर साल गिरावट आ रही है। दो साल में इसके तहत विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या आधी हो गई है। विभागीय अधिकारी सिर्फ कागजी आकड़ों को ही अपडेट करने में जुटे हैं।
सत्र बीता पर अब तक नहीं मिली ५ हजार छात्राओं को साइकिल
जांजगीर-चांपा. सत्र बीत गया और नया शिक्षा सत्र भी शुरू हो गया, लेकिन जिले के ५ हजार छात्राओं को अब तक साइकिल नहीं मिल पाई। ऐसे में छात्राओं को सरकार की कल्याणकारी योजना से वंचित होना पड़ गया है। छात्राएं हर रोज डीईओ दफ्तर का चक्कर काटने मजबूर हैं।
‘जुगाड़’ के शिक्षकों के भरोसे 90 स्कूल
बिलासपुर ! जिले में 90 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शिक्षण कार्य करवा रहा
है और स्कूलों के नाम से एक भी शिक्षक नियुक्त नहीं है। हालांकि कुछ एकल
शिक्षकीय स्कूल भी हैं पिछले पांच वर्षों से जिले में शिक्षकों का
युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है जो सिर्फ खानापूर्ति साबित हो रहा है।
सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी
बीजापुर | जिले के शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत सहायक शिक्षक प्राथमिक
शाला की जिला स्तरीय अंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। इस सूची का
प्रकाशन 1 अप्रैल की स्थिति में किया गया है।
दूसरे जिलों में ज्वाइन नहीं करने वाले अतिशेष शिक्षकों की अटकेगी 8 महीनों की सैलरी
ट्रांसफर आर्डर के बाद भी दूसरे जिलों में ज्वाइन नहीं करने वाले अतिशेष
शिक्षकों की 8 महीनों की सैलरी अटकने वाली है। नियमों के अनुसार जिले में
ज्वाइन करने से पहले उन्हें दूसरे जिले से रिलीव होने का प्रमाणपत्र देना
होगा लेकिन जिले में 400 से ज्यादा शिक्षकों ने ज्वाइनिंग नहीं दी थी।
जिले के हजारों कर्मचारियों को नहीं मिली सैलरी, होली एडवांस भी मुश्किल
बिलासपुर.जिले के हजारों सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को अब तक
पिछले माह की सैलरी नहीं मिल सकी है। इसमें दस हजार शिक्षाकर्मियों का वेतन
भी लंबित है। शिक्षक संघ ने वेतन के साथ ही एरियर्स का भुगतान होली के
पहले करने की मांग अधिकारियों से की है।
पीएचडी, नेट, सेट की अनदेखी कर एमए पास को बना दिया अतिथि व्याख्याता
हसौद। नई दुनिया न्यूज। उच्च शिक्षा विभाग के नियमानुसार चालू सत्र में
जिन महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर कक्षाएँ संचालित हैं वहां स्वीकृत
प्रोफेसर पद के विरुद्ध यूजीसी द्वारा निर्धारित मानदण्ड अनुसार नेट, सेट
और पीएच-डी की योग्यता वालों को प्राथमिकता देते हुए मेरिट के आधार पर
अतिथि व्याख्याता की नियुक्ति की जानी है।
आधार कार्ड को लेकर सरकार का अहम आदेश, जरूर पढ़ें
नई दिल्ली। कई जरूरी सेवाओं में आधार कार्ड को अनिवार्य करने के बाद सरकार ने अब एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है।
हड़ताल पर क्या गए कर्मचारी गुरुजी ने पढ़ाना छोड़ बच्चों को लगा दिया काम में
बालोद.स्कूल
के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल व शिक्षकों की कमी का असर अब कुंदरुपारा
में संचालित प्राथमिक शाला के बच्चों की पढ़ाई पर पडऩे लगा है। बच्चों को
पढ़ाई छोड़कर पीने के लिए, शौचालय के लिए सौ मीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा
है।
ये योगासन दिला रहा बड़े पैकेज की नौकरी,निकल रहीं बम्पर भर्तियां
जबलपुर। योग युवाओं के लिए कॅरियर के द्वार खोल रहा है। अब उनमें सिर्फ योग सीखने का मतलब सेहतमंद रहना नहीं, बल्कि योगगुरू बनकर कॅरियर बनाना भी है।
अल्पसंख्यकांें सहित सभी वगर्ों को सस्ती-सुलभ-गुणवत्ता वाली शिक्षा मुहैया कराने को सरकार प्रतिबद्ध : नकवी
नयी दिल्ली,। मार्च :भाषा: अल्पसंख्यकों की शिक्षा के अब तक काफी उपेक्षित रहने का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्राी मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी तबकों को सस्ती-सुलभ-गुणवत्ता वाली शिक्षा मुहैया कराने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)