जिले में 9 वीं से 12 वीं तक की कक्षाओं में रिक्त शिक्षकों के पदों में अब
30 जुलाई तक सीएसआर टीचर पहुंच जाएंगे। गुरूवार को जिले में कंपनियों की
बैठक लेकर कलेक्टर ने सीएसआर पर जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया और सीएसआर
टीचर की भर्ती में बीते साल हुई देर के बाद इस बार किसी तरह का समझौता नहीं
करने का संदेश कंपनियों को दे दिया है।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
दो अक्टूबर को गांधीगीरी के साथ शुरू होगा संविदा शिक्षकों का आंदोलन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों के बाद अब संविदा शिक्षकों ने आंदोलन की
धमकी दी है। दो अक्टूबर तक सरकार को अल्टीमेटम देते हुए शिक्षक संघर्ष
समिति ने विरोध-प्रदर्शन और आंदोलन का आह्वान किया है।
बेरोजगारों का 91 लाख दबाकर बैठा है शिक्षा विभाग
धमतरी। शिक्षा विभाग भृत्य के सैकड़ों रिक्त पदों पर
भर्ती के नाम पर प्रदेशभर के बेरोजगारों के लाखों रुपए दबाकर बैठा है।
वित्त विभाग से भर्ती के लिए अनुमति नहीं मिलने की बात कहकर भर्ती
प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।
बीआरसी किसी भी शिक्षक का नहीं करें संलग्नीकरण : कलेक्टर
कलेक्टर टीएस सोनवानी ने शनिवार को सरपंचों और सचिवों की बैठक ली। कलेक्टर
ने कहा कि निर्माण कार्यों का भुगतान लंबित होने पर निर्माण कार्य की
उपयोगिता और पूर्णता प्रमाण पत्र जमा करें। इसके बाद राशि की मांग करें।
बच्चों को पढ़ाने से पहले 27 जिलों के शिक्षकों ने जाना कैसे बनाएं नया पहाड़ा
धमतरी | डा. एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शनिवार को दो
दिवसीय क्षमता विकास कार्यशाला का शुभारंभ मराठा मंगल भवन में हुआ। इसमें
धमतरी सहित प्रदेश के 27 जिलों के शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाने से पहले
जाना कि नया पहाड़ा कैसे बनाएं।
188 शिक्षक और प्रधान पाठक बने व्याख्याता
रायपुर | शिक्षा विभाग ने शिक्षकों व मिडिल स्कूल के प्रधान पाठकों को
पदोन्नति दी है। उन्हें व्याख्याता बनाया गया है। उन्हें अब वेतन बैंड
9300-34800 ग्रेड वेतन 4300 में पदोन्नत किया गया है। इनकी पोस्टिंग से
पहले काउंसिलिंग भी की जाएगी। 18 फरवरी 89 तक के पत्र शिक्षकों को इसमें
शामिल किया गया है।
अरे ये क्या... गए थे रोजगार कार्यालय में ताला बंद करने, पुलिस ने उठा-उठाकर पटका
रायगढ़. जिले में बेरोजगारी का आंकड़ा और शिक्षक भर्ती के लिए अन्य राज्यों से की जाने वाली आउट सोर्सिंग के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने जिले के रोजगार कार्यालय में ताला जडऩे की कोशिश की पर वो सफल नहीं हो सके।
अंग्रेजी पढ़ानी है तो पहले खुद पढ़ी होनी चाहिए: राजस्थान हाई कोर्ट
राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के मद्देनजर एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि शिक्षकों के लिए वो विषय पढ़ा होना अनिवार्य है जिसे वह छात्रों को पढ़ाएंगे.
शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए केंद्र सरकार लाएगी बिल: जावड़ेकर
जेएनएन, चंडीगढ़। उत्तर भारत के आठ राज्यों की शिक्षा संबंधी क्षेत्रीय कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर चंडीगढ़ पहुंचे। जावड़ेकर ने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नया बिल लाने की तैयारी कर रही है।
शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बैठक 7 को
सूरजपुर| डीईओ राजेश सिंह ने शिक्षक कर्मचारी संघ की समस्याओं को देखते हुए
उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तरीय बैठक 7 जून को रखी है।
इस बार नहीं चलेंगे एवजी के शिक्षक
बलौदाबाजार। नईदुनिया न्यूज छग स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पिछले
साल स्कूल के बोर्ड में शिक्षकों का फोटोग्राफ चस्पा करने के निर्देश दिए
गए थे लेकिन जिले के एक भी स्कूल में शासन के निर्देशों का पालन नहीं हुआ।
शासन ने इस बार फिर से स्कूलों के बोर्ड में 30 जून तक आवश्यक रूप से
शिक्षकों के फोटो लगाने का आदेश जारी किया है।
नगरी में पढ़ाने आएंगे आउटसोर्सिंग से शिक्षक
धमतरी। नईदुनिया प्रतिनिधि जिले के नगरी ब्लाक में सबसे ज्यादा
शिक्षकों की कमी बनी हुई है। यहां शिक्षक-शिक्षिकाएं जाने तैयार नहीं हैं,
इससे शिक्षा की स्थिति खराब है। व्यवस्था सुधारने इस साल शासन यहां रिक्त
पदों पर आउटसोर्सिंग से शिक्षक बुलाने की तैयारी में है। धमतरी, कुरूद व
मगरलोड में भी शिक्षकों की समस्या है।
Subscribe to:
Posts (Atom)