रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। नए सत्र से स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त संख्या होगी। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने शिक्षक, सहायक शिक्षक और सहायक शिक्षक विज्ञान की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
व्यापमं की लापरवाही! शिक्षकों के 15000 पदों पर नहीं कराई ज्वाइनिंग, अब नए पदों पर फिर निकाली भर्तियां
भोपालः मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में होने वाली प्राइमरी स्कूल टीचर भर्ती में अब नयी धांधली सामने आयी है. जहां व्यापमं ने पहले आयोजित हुई भर्ती परीक्षा में पास हुए आवेदकों की ज्वाइनिंग अब तक नहीं कराई है. वहीं दूसरी तरफ नए पदों पर शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
Raipur News : कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की वादा निभाओ रैली आज
रायपुर। Raipur News : राज्य में एक बार फिर कर्मचारियों और अधिकारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश भर में आज प्रदर्शन और रैली की जाएगी। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में 'कलम रख मशाल उठा' आंदोलन के दूसरे चरण में दिनांक 11 दिसंबर को प्रदेश से सभी 28 जिला मुख्यालयों में धरना, प्रदर्शन एवं वादा निभाओ रैली निकाली जाएगी। यह प्रदर्शन सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।
मांग:संविलियन हुए शिक्षकों को जल्द वेतन नहीं मिला तो कार्यालय का घेराव होगा
नवंबर में संविलियन हुए शिक्षकों को जल्द वेतन नहीं मिला तो संविलियन अधिकार मंच शिक्षा कार्यालयों का घेराव करेगा। शिक्षकों की शिकायत पर रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक ने संज्ञान लिया और जिला शिक्षा अधिकारियों को
New education policy: एक-दूसरे से पढ़ना-पढ़ाना सीख रहे 80 हजार शिक्षक
संदीप तिवारी, रायपुर। New education policy: यहां गुरु ही शिष्य, शिष्य ही गुरु हैं। प्रदेश के 80 हजार शिक्षक एक ही मंच पर मौजूद हैं। इनमें 12वीं स्तर तक की कक्षाओं के 16 हजार व्याख्याता भी शामिल हैं। 4,000 पेशेवर शिक्षण समुदायों (प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी, पीएलसी) को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद का प्रोत्साहन नई दिशा प्रदान कर रहा है।
छत्तीसगढ़ में ढाई लाख साक्षर बनाने 120 घंटे पढ़ाई कराएंगे स्वयंसेवक शिक्षक
छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश के करीब ढाई लाख निरक्षरों को साक्षर बनाया जाएगा। इसके लिए स्वयंसेवक शिक्षकों की एक टीम तैयार की जाएगी। यह टीम 120 घंटे तक निरक्षरों को पढ़ाएगी और साक्षर बनाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डा. आलोक शुक्ला ने कहा कि 'पढ़ना-लिखना' अभियान के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक उम्र के निरक्षरों को साक्षर कर शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल किया जाना है।
Chhattisgarh: बीएड की डिग्री नहीं, धमतरी में 14 सालों से कर रहे नौ लोग शिक्षक की नौकरी
रायपुर। Chhattisgarh: धमतरी जिले में नौ शिक्षक ऐसे जिनके पास बीएड की डिग्री ही नहीं है और पिछले 14 सालों से शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। ऐसे शिक्षकों की शिकायत होने पर अब जिला पंचायत ने बीएड की प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी किया है। प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर सभी नौ
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2020: विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, खबर में देखें पूरी डिटेल्स
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग स(सीजीपीएससी) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. हर साल की तरह ही संविधान दिवस पर राज्य लोकसेवा आयोग ने 143 विभिन्ना पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों पर 14 दिसंबर 2020 से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे.
अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी: अब सरकारी स्कूलों में मिलेगी नौकरी, खबर में देखिए पूरी जानकारी
नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार सरकारी स्कूलों में नए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने जा रही है. शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन 1 से 12 दिसंबर तक ऑनलाइन किया जा सकता है. निदेशालय ने आवेदकों से गूगल क्रोम के जरिए आवेदन करने को कहा है.