जिले के 6 हायर सेकेंडरी स्कूलों में कृषि का कोर्स शुरू करने के बाद शिक्षा विभाग इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति करना भूल गया है। सालों से विषय विशेषज्ञ शिक्षक नहीं होने के कारण वर्तमान में इनमें पीटीआई एवं साइंस मैथ्स के शिक्षकों के भरोसे ही काम चलाऊ पढ़ाई हो रही है और इस विषय से पढ़ाई करने वाले छात्रों का रिजल्ट खराब हो रहा है।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
24 शिक्षक काम कहीं, वेतन कहीं और से ले रहे
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर गौरेला ब्लॉक के 24 शिक्षक काम कहीं कर रहे हैं और वेतन उन्हें दूसरी जगह से दिया जा रहा है। अटैचमेंट का मामला सामने आने पर जिला शिक्षा विभाग ने शिकायत शाखा को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा है।
प्रतियोगी परीक्षाओं लिए 9वीं से 12वीं तक हर हफ्ते पढ़ाया जाएगा नया कोर्स
रायपुर।नवमी
से बारहवीं के पाठ्यक्रम में कॅरियर काउंसिलिंग को भी शामिल किया जाएगा।
हफ्ते में एक दिन स्कूलों में इस कोर्स की स्पेशल क्लास लगाई जाएगी। यहां
शिक्षक बच्चों को बताएंगे इंजीनियरिंग, मेडिकल के अलावा अन्य किन क्षेत्रों
में कॅरियर की संभावनाएं हैं।
पदोन्नति के लिए कल दस्तावेजों का सत्यापन
महासमुंद ऑ जिला पंचायत महासमुंद की ओर से सहायक शिक्षक पंचायत से शिक्षक
पंचायत में पदोन्नति के लिए अंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर 16 अगस्त को
सत्यापन के लिए बुलाया गया है।
जब किताब देने के बहाने शिक्षक ने घर बुलाकर छात्रा से की एेसी हरकतें...
चंबा : हिमाचल में 9वीं की छात्रा से उनके एक अध्यापक द्वारा अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। अापको बता दें कि छात्रा स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती है जबकि शिक्षक स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से हिंदी विषय पढ़ाने के लिए तैनात था।
महंगाई भत्ता का 50 फीसदी मूल वेतन में शामिल करें
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ व ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर
मंगलवार को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ व अन्य संगठनों ने
धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 11 केन्द्रीय और 30 राज्य शासन से संंबंधित मांग
पत्र कलेक्टर को सौंपा। इनमें पीफआरडीए बिल वापस लेना, महंगाई भत्ता का 50
प्रतिशत मूल वेतन में शामिल करने समेत अन्य मांग शामिल हैं।
सेवा संबंधी विभागों की नीति बनाने का अधिकार उद्योग विभाग को देने के प्रस्ताव पर मंत्री बिफरे
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को दो ऐसे मामले आए जब मंत्रियों ने
अफसरों पर जमकर नाराजगी जताई। सबसे अधिक बवाल उस समय मचा जब शिक्षा,
स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे विभागों की नीति बनाने का अधिकार उद्योग विभाग को
देने का लाया गया।
स्कूलों से नदारद मिले 75 टीचर को नोटिस जारी, कटेगा एक दिन का वेतन
मस्तूरी | शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मस्तूरी ब्लॉक का अौचक निरीक्षण
किया। औचक निरीक्षण में स्कूल से बिना सूचना के नदारद मिले 75 टीचरों के एक
दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। बीईअो, एबीईअो व शैक्षिक समन्वयकों
मस्तूरी ब्लाॅक के स्कूलों का 8 व 9 अगस्त को आकस्मिक निरीक्षण किया।
एक तो स्कूल िनयमित नहीं अाते यदि आ गए तो पढ़ाने में रुचि नहीं
शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल मंगचुवा में शिक्षकों के नियमित नहीं आने की शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर से की है। ग्राम पटेल सखाराम गर्वना, सुखदेव मेरिया, उपसरपंच बाबुलाल भुआर्य ने बताया कि प्राचार्य कभी भी नियमित स्कूल नहीं आते। शिक्षक भी अपने मर्जी से स्कूल आते हैं। अब तक कक्षा नवमीं के बच्चों को पुस्तक वितरण नहीं किया गया है।
ऐसी है प्रदेश की शिक्षा नीति, कहीं शिक्षक नहीं तो कहीं एक ही स्कूल में 2 प्राचार्य
कांकेर. शासन
की खामी कहें या जुगाड़ तकनीकी का कमाल की एक स्कूल में प्राचार्य के पद पर
दो की तैनाती कर दी गई। इसके बाद शिक्षा विभाग तमाशा देख रहा है।
प्राचार्य की कुर्सी पर बैठने के लिए विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर यूजीसी ने बनाए नए नियम
नई दिल्ली. विश्वविद्यालय अनुदाल आयोग (यूजीसी) से संबंधित विश्वविद्यालयों औऱ कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर हालिया अधिसूचित नियों में न्यूनतम पात्रता तय करने के लिेए जर्नलों के चुनाव को लेकर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में बताया गया हैष
Subscribe to:
Posts (Atom)