रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवा में संविलियन समेत कई मांगों को लेकर लगभग एक लाख 80 हजार शिक्षाकर्मी सोमवार से हड़ताल पर चले गए है,जिससे कई हजार स्कूलों में तालाबंद हो गया है।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
जिले में पांच हजार से अधिक शिक्षक पंचायत रहेंगे 20 से हड़ताल पर
सूरजपुर| जिलेके 5 हजार 871 शिक्षक पंचायत संवर्ग के कर्मचारी दस सूत्रीय
मांगों को लेकर शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के बैनर तले 20 नवंबर से
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
पदोन्नति के लिए शिक्षक संघ शिक्षामंत्री से मिले
भास्कर न्यूज|महासमुंद पदोन्नति के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की महासमुंद इकाई
के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री केदार कश्यप से मुलाकात की।
शिक्षकों की कमी के चलते स्कूलों में तालाबंदी की नौबत
छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले के वनांचल क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी से
पढ़ाई का स्तर निरंतर गिर रहा है. जिले के सोनहत विकासखंड के दो स्कूलों को
बच्चों कमी से बंद करना पड़ा.
10 वीं के नवीन पाठ्यक्रम पर शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
अंबिकापुर । नईदुनिया न्यूज जिला शिक्षा अधिकारी एवं राष्ट्रीय
माध्यमिक शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पाठ्य
चर्चा 2005 की रूपरेखा की अनुशंसा को ध्यान में रखते हुए दसवीं कक्षा में
सभी विषयों का पाठ्यक्रम परिवर्तित कर दिया गया है।
उत्तराखंड: सरकार का बड़ा फैसला,13 हजार शिक्षकों को झटका
उत्तराखंड के 13 हजार 175 विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने करारा झटका दे दे दिया है। राज्य सरकार को पत्र भेज एनसीटीई ने विशिष्ट बीटीसी को बैक डेट मान्यता देने से साफ इनकार कर दिया है।
छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 17 दिसम्बर को
रायपुर । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की ओर से
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ के अंतर्गत
प्राथमिक (कक्षा पहली से पांचवी तक अध्यापन) एवं उच्च प्राथमिक (कक्षा छठवी
से आठवी तक अध्यापन) शिक्षक पात्रता (टी.ई.टी. 2017) परीक्षा 17 दिसम्बर
2017 रविवार को आयोजित की जाएगी।
शिक्षकों की कमी से त्रस्त छात्राओं-पालकों ने स्कूल में जड़ा ताला
धमतरी में मगरलोड के गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्राओं और पालकों ने गुरुवार को स्कूल में ताला जड़ दिया. तालाबंदी के बाद काफी देर तक स्कूल के बाहर और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर इकट्ठा होकर बच्चों ने खूब नारेबाजी की.
स्कूल में ताला जड़ा तो डरे अफसर, तत्काल की टीचर की नियुक्ति
मगरलोड, धमतरी । ब्लॉक मुख्यालय मगरलोड के शासकीय
कन्या उमावि में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर जनभागीदारी समिति के
पदाधिकारियों एवं पालकों ने स्कूल के मेन गेट में ताला जड़कर प्रदर्शन
किया। तत्काल गणित विषय के शिक्षक की नियुक्ति करने और अन्य शिक्षकों को
कुछ दिनों में पदस्थ कराने के आश्वासन के बाद तालाबंदी का निर्णय वापिस
लिया गया।
यहां पर शिक्षक पद के लिए हो रही है भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन
एचबीटीयू में शिक्षक पद के लिए अब 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अभी तक आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर थी। अभ्यर्थियों की लगातार मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने तिथि बढ़ाई है।
2019 से पहले सभी शिक्षकों को पास करना होगा टीईटी परीक्षा
सिर्फ आठ सौ शिक्षक ही पास कर पाये हैं टीईटी31 मार्च 2019 तक टीईटी पास नहीं किया तो संकट में पड़ जाएगी नौकरी डीएलएल व ब्रिज कोर्स करने वालों को भी टीईटी करना होगा।
शिक्षाकर्मी 20 से करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन
कांकेर| संविलियन, क्रमोन्नति, वेतन विसंगति सहित नौ सूत्रीय मांगों को
लेकर जिला सहित प्रदेश के सभी शिक्षाकर्मी 20 नवंबर से शिक्षक पंचायत,
नगरीय निकाय मोर्चा के बैनर तले अनिश्चित कालीन आंदोलन करेंगे।
Subscribe to:
Posts (Atom)