रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना ड्यूटी में लगे शिक्षकों की लगातार हो रही मौत की वजह से शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है. इसके लिए अब शिक्षा विभाग ड्यूटी के दौरान मरने वाले शिक्षकों का ऑडिट करेगा. जानकारी के मुताबिक विभाग की तरफ से इसके लिए जिलेवार शिक्षकों की रिपोर्ट भी मंगवाई जा रही है.
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
EMRS स्कूलों में शिक्षक भर्ती की डेट बढ़ी, 31 May तक कर कर सकेंगे अप्लाई, यहां जानिए नया शिड्यूल
Eklavya Model Residential Schools (EMRS) में टीचर भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है. पहले लास्ट डेट 30 अप्रैल थी. 31 मई 2021 तक recruitment.nta.nic.in या tribal.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अब इस एप्लीकेशन को भरने के लिए आप 1 जून तक फीस जमा कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए देश भर के 17 राज्यों के अलग अलग एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में खाली पडी पोस्टों पर भर्ती होनी है.
बच्चों को पढ़ाते खुद 14 डिग्रियां जीतने वाले शिक्षक हार गए जिंदगी
कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शिक्षक थे, तो 42 साल पढ़ाया, पर खुद भी एक शिक्षार्थी की भूमिका निभाते रहे। जब नौकरी में आए तो सिर्फ एमएससी की डिग्री थी। फिर बीएड-बीटीआइ व एक-एक कर अनेक विषयों में 11 डिग्री व न जाने कितने डिप्लोमा हर साल बटोरते रहे। वे यहीं न रुके और एलएलबी, एलएलएम के साथ पीएचडी कर दो बार डाक्टरेट की उपाधि भी हासिल की। उम्र के बढ़ते क्रम में नई उपाधियां व डिग्री जीतने के जुनूनी शिक्षक जिंदगी की जंग हार गए। कोरोना की चपेट में आने से डाइट के सेवानिवृत्त व्याख्याता व ख्यातिलब्ध कवि डा यूपी साहू अब हमारे बीच नहीं रहे।
6 सूत्रीय मांग पूरी कराने छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ ने लिखा सीएम को पत्र
रायपुर। कोविड ड्यूटी में लगे शिक्षकों को सुरक्षा मिले, इसलिए छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ ने शनिवार को सीएम भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा सचिव डॉ आलोक शुक्ला को पत्र लिखा है। शिक्षकों के हित में राज्य सरकार निर्णय ले, यह अपील संघ के पदाधिकारियों ने की है।
Demands of Teachers to CG Govt: मध्य प्रदेश व बिहार की तर्ज पर शिक्षकों को मिले बीमा व अनुकंपा नियुक्ति का लाभ
बिलासपुर। Demands of Teachers to CG Govt: शिक्षक संघ ने मध्य प्रदेश व बिहार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी 50 लाख का बीमा और अनुकंपा नियुक्ति की मांग की है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सहित स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव व शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
शिक्षक प्रतिदिन 50 घर में सर्वे करें, अनुपस्थित रहे तो नो वर्क नो पे
कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिला शिक्षा अधिकारी ने वेबिनार लेते वक्त शिक्षकों को प्रतिदिन अपने स्कूल में उपस्थिति दर्ज कराने, एक्टिव सर्विलांस सर्वे का कार्य करने व रोज कम से कम 50 घरों में जाकर प्रपत्र भरने का मौखिक आदेश दे दिया। इसमें यह भी कहा गया है कि अगर कोई शिक्षक अपने कार्य का निष्पादन नहीं करता तो उसे अनुपस्थित मानकर नो वर्क नो पे की तर्ज पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। इस निर्देश से क्षुब्ध शिक्षकों ने गुरूवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर शिकायत की है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए राहत का आग्रह किया गया है।
MP शिक्षक भर्ती: ज्वाइनिंग की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए बुरी खबर, कोरोना कहर के बीच विभाग ने लिया ये फैसला
भोपाल: मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बुरी खबर है. देश और मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच शिक्षक भर्ती के लिए जारी दस्तावेज सत्यापन कार्य फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय कि आयुक्त जयश्री कियावत ने आदेश भी जारी किया है.
12वीं की परीक्षाएं स्थगित होने का आदेश फर्जी, बोर्ड ने जारी किया स्पष्टीकरण
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम से वायरल आदेश के मामले में विभाग ने आदेश के फर्जी होने की पुष्टि कर दी है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर के सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल ने स्पष्ट किया है कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने के संबंध में कोई भी आदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी नहीं किया गया है।
Recognition Of Private Schools: जांच की आंच में 800 से अधिक निजी स्कूल, डीईओ ने बनाया जांच दल
रायपुर। Recognition Of Private Schools: मान्यता के नाम पर खेल करने वाले निजी स्कूलों पर जांच का शिकंजा कसने जा रहा है। मान्यता लेते समय जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय की गठित टीम को सुविधा दिखाकर बाद में अपनी मर्जी से स्कूल चलाने वाले निजी स्कूलों की मान्यता की जांच होगी। रायपुर के करीब 800 निजी स्कूलों की मान्यता के शर्तों की जांच के लिए पहली बार एक साथ इतने स्कूलों की जांच की जा रही रही है।
सी टेट में कम अंक पाने पर ओबीसी उम्मीदवार को भर्ती से किया वंचित
बिलासपुर। अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी को सी टेट में 10 फीसद आरक्षण न देकर शिक्षक की नियुक्ति से वंचित कर दिया गया। इस मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। साथ ही प्रकरण की अंतिम सुनवाई तक अंग्रेजी विषय के लिए एक पद रिक्त रखने का आदेश दिया है।
Government Jobs: 14850 पदों पर अध्यापकों की ज्वाइनिंग शुरू, 510 गणित टीचर्स को मिली तैनाती
रायपुरः लंबे समय से ज्वाइनिंग की उम्मीद लगाए बैठे 14850 शिक्षकों के लिए खुशखबरी है. दरअसल छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है. अभी 510 गणित लेक्चरर को ज्वाइनिंग दी गई है और उनके ज्वाइनिंग लेटर पर हस्ताक्षर भी कर दिए गए हैं. अन्य टीचर्स को भी विषयवार नियुक्ति के आदेश जल्द जारी किए जाएंगे.
शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती शुरू: गणित विषय के 510 व्याख्याताओं की होगी नियुक्ति
रायपुर. अगर आप टीचिंग के क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ राज्य में अब शिक्षा विभाग में शिक्षकों की सीधी भर्ती (Teacher recruitment in Chhattisgarh) शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने गणित विषय के 510 व्याख्याताओं के नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए है। इसके साथ ही लगभग 26 वर्षों से शिक्षकों की सीधी भर्ती की बंद प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है।