Facebook

Govt Jobs : Opening

संगठन दो फाड़, दो हजार शिक्षक लौट गए काम पर

हक के लिए आर-पार की लड़ाई के नाम से शुरू हुई शिक्षाकर्मियों की हड़ताल आपसी मतभेद की भेंट चढ़ गई है। शिक्षाकर्मी एकता मंच और व्याख्याता पंचायत संगठन के करीब दो हजार शिक्षाकर्मियों ने हड़ताल से किनारा कर लिया है। ये शिक्षाकर्मी स्कूलों में काम पर लौट गए है।
आरोप है कि दूसरे संगठनों के साथ मांगों व नीतियों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। इधर जनता कांग्रेस जोगी के शहर जिला अध्यक्ष मेहुल मारू ने पार्टी की ओर से अपना समर्थन शिक्षाकर्मियों को दिया।

जिले में शिक्षाकर्मियों के सात संगठन सक्रिय है। इनमें से पांच संगठन एकजुट होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में डटे हुए है। लेकिन दो संगठनों ने खुद को इससे अलग कर लिया है। एकता मंच के संचालक कमलेश्वर सिंह ने कहा दूसरे संगठन जिन बिंदुओं को लेकर हड़ताल कर रहे है,उनमें व्यवहारिक दिक्कतें है। इससे कई शिक्षाकर्मियों को उनके हक के मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा।

राजनांदगांव. जोगी कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष मेहुल मारू ने दिया समर्थन।

हड़ताल को कमजोर करने एस्मा लगाने की तैयारी

इधर शिक्षाकर्मियों की हड़ताल की कमजोर करने के लिए एस्मा लगाने की भी तैयारी की जा रही है। हड़ताल की वजह से स्कूलों में पढ़ाई बुरी तरह से ठप पड़ी हुई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एस्मा लगते ही खासकर नए भर्ती वाले शिक्षाकर्मी काम पर वापस लौट जाएगा। आशंका है कि गुरुवार से एस्मा लगाने की घोषणा प्रशासन कर दे। हालांकि हड़तालियों ने अब ऐसे कार्रवाई से डरकर पीछे नहीं हटने की बात कही है। 

Recent in Fashion

Random Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();