Facebook

Govt Jobs : Opening

कार वाले गुरुजी के नाम से फेमस शिक्षक विवेक धुर्वे पर स्कूल शिक्षा विभाग ने बनाई लघु फिल्म

 जगन्नााथपुर (नईदुनिया न्यूज)। जगन्नााथपुर के साहू समाज भवन में कई महीनों से मोहल्ला क्लास में 12वीं वाणिज्य के बधाों को पढ़ाने वाले व्याख्याता विवेक धुर्वे की गतिविधियों पर लघु फिल्म शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने

रिलिज किया व अपने फेसबुक पोस्ट पर डाला। शुक्रवार को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शिक्षक को सम्मानित किया। इस पोस्ट के जरिए व्याख्याता विवेक को कार वाले गुरुजी की संज्ञा दी गई है। दरअसल में इस नाम संज्ञा के पीछे कहानी यह है कि गांव सहित पूरे स्कूल में कार वाले गुरुजी के नाम से जाने जाते हैं। जब वे कार में अपने स्कूल आते थे तो शिक्षक को बधो इसी नाम से संबोधित करते थे। फिर उन्होंने सोचा कि मोहल्ला क्लास में इस कार को इस्तेमाल क्यों न किया जाए। और उन्होंने कार को ही वर्चुअल क्लास का रूप दे दिया और इसी के जरिए साहू समाज के भवन के बाहर अपने कार के जरिए भी बधाों को पढ़ाते हैं। उनके इस प्रयास को जिला प्रशासन ने काफी सराहा और स्कूल शिक्षा विभाग ने भी उन पर प्रेरणाप्रद लघु फिल्म बनाई गई। व्याख्याता विवेक सांकरा ज हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ हैं।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान सम्मान के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने व्याख्याता विवेक धुर्वे का हौसला बढ़ाया। डीईओ आरएल ठाकुर ने भी व्याख्याता के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सांकरा ज की एक दिव्यांग छात्रा रागिनी साहू को भी यही पढ़ाते हैं और रागिनी जो अजीबो गरीब दिव्यांगता से ग्रसित है। उसकी सफलता की कहानी भी इन्होंने लिखी थी। जो कि पढ़ाई तुंहर दुआर पोर्टल में राज्य स्तर पर हमारे नायक के रूप में प्रकाशित हुई थी।

Recent in Fashion

Random Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();