बतौली। बतौली जनपद कार्यालय में सामान्य प्रशासन स्थाई समिति सभा की
बैठक कोरम पूरा न होने की वजह से स्थगित कर दी गई। युक्तियुक्तकरण पश्चात्
जनपद पंचायत बतौली के अतिशेष सहायक शिक्षक पंचायत को अन्य जिले या जनपद
पंचायत में रिक्त पदों के आधार पर समायोजन पदस्थापना करने हेतु अनुमोदन के
लिए सामान्य प्रशासन के स्थाई समिति की बैठक बुलाई गई थी।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
सरकारी शिक्षक इनोवेशन के जरिए पढ़ा रहे प्रेक्टिकल नॉलेज का फंडा
रायपुर(निप्र)। सरकारी स्कूलों में कुछ शिक्षक इनोवेशन के जरिए पढ़ाई के
साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान देने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिक्षकों का मानना
है कि बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान देना ही पर्याप्त नहीं है, उन्हें
जिंदगी की वास्तविकता से रूबरू कराने की भी जरूरत है। समस्याएं दूर करने,
विषयों को समझाने, पानी बचाने के तरीके खोजकर ये शिक्षक पढ़ाई के साथ अमूल्य
सामाजिक योगदान भी दे रहे हैं।
सामर्थ्यवान बनने अपने अधिकारों व कर्तव्यों को जानें
अंबिकापुर,लखनपुर(निप्र)। लोक सुराज अभियान के तहत सरगुजा कलेक्टर
श्रीमती ऋतु सैन ने रविवार को लखनपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम
कटकोना के विद्यालय परिसर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से गांव में उपलब्ध
पेयजल स्त्रोत, चिकित्सा सुविधा, विद्यालय एवं आंगनबाड़ी का नियमित संचालन,
उचित
बीएड-डीएड के बिना शिक्षाकर्मियों का नहीं बढ़ेगा वेतन, फेल शिक्षकों पर भी मंडराया खतरा
रायपुर (निप्र)। राज्य के स्कूलों में कार्यरत ऐसे शिक्षाकर्मी,
जिन्होंने नियुक्ति के पांच साल के भीतर डीएड अथवा बीएड की उपाधि प्राप्त
नहीं की है, उन्हें नियमित नहीं किया जाएगा और न ही उनका वेतन ही बढ़ाया
जाएगा। उन्हें स्थानांतरण का लाभ भी नहीं दिया जाएगा।
वेतन ना मिलने से नाराज शिक्षकों ने बीईओ ऑफिस में जड़ा ताला
छत्तीसगढ़ के रायपुर में पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान तिल्दा ब्लांक के शिक्षाकर्मियों ने शनिवार को आक्रोशित होकर बीईओ ऑफिस का घेराव कर तालाबंदी कर दी. जिला शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर पर शिक्षाकर्मियों नें एक सप्ताह के भीतर मार्च माह तक का भुगतान नहीं करने पर अनिश्चित कालिन हड़ताल पर जाने की बात कही है.
बीईओ से कमिश्नर ने मांगा जबाव
अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के कमिश्नर टीसी महावर ने अंबिकापुर के
विकासखंड शिक्षा अधिकारी डॉ.बृजेश पांडेय को वेतन व मानदेय भुगतान में
लापरवाही की शिकायत पर नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों में जवाब प्रस्तुत
करने कहा है,अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पानी खोजता रहा, शिक्षक भी नहीं मिले
भोपाल.
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने मध्यप्रदेश
का दौरा करके कुछ अच्छी बातों की तारीफ की, तो कमियों पर एेतराज भी जताया।
उरांव बोले- झाबुआ घूमा, तो पानी को खोजता फिरा। इंसानों के लिए पानी मिला,
लेकिन पशु-पक्षियों के लिए कहीं नहीं।
प्रयोगशाला सहायक व बेरोजगार कराएंगे व्यापमं की परीक्षा
जांजगीर-चाम्पा। टीसीएल कालेज में व्यापमं की परीक्षा 5 मई को अव्यवस्थाओं के बीच संचालित होगी। यहां कमरों की सापᆬ-सपᆬाई नहीं की गई है साथ ही वीक्षकों की ड्यूटी भी व्यापमं के मापदण्ड के अनुरूप नहीं लगाते हुए प्रयोगशाला स्टापᆬ और कुछ बेरोजगार लोगों की ड्यूटी लगा दी गई है।
अब कॉमिक्स के जरिए मातृभाषा में बच्चे करेंगे पढ़ाई
रायपुर। परम्परागत शिक्षा और शिक्षण पद्धति से ऊब चुके
बच्चों को अब कॉमिक्स के जरिए पढ़ाया जाएगा। पहली-दूसरी के बच्चों को
कॉमिक्स के जरिए पाठ को रोचक बनाकर पढ़ाने के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी
जा रही है। कॉमिक्स क्षेत्रीय बोली यानी जिस बोली को बच्चा घर में
सीखता है, उसी के हिसाब से कॉमिक्स बना कर पढ़ाया जाएगा। बस्तर अंचल में
खासकर हल्बी, भतरी मातृभाषा के बच्चों सबसे पहले कॉमिक्स के जरिए
कागजों में काम पूरा, जमीनी हकीकत कुछ और
कांकेर . दिव्यांग बच्चों के लिए फे्रंडली टायलेट योजना अंतर्गत 54 की लागत से बनने वाले शौचालयों का 90 प्रतिशत राशि का भुगतान हो चुका है। कागजों में 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण बताए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत में कहीं भी शौचालय पूर्ण नहीं हैं, जिससे बच्चों को सुविधा मिल सके।
स्कूल से गायब शिक्षक 12 दिनों बाद पहुंचा घर
भिलाईनगर ! पिछले 13 दिनो से घर से लापता शिक्षक नरेश यादव अपने घर लौट गये है। उसके घर आने की सूचना से जहां उनके परिवार ने राहत की सास ली है तो पुलिस को भी इस सूचना से सुकुन मिला है। उल्लेखनीय है कि प्रगति नगर निवासी शिक्षक नरेश यादव 20 अप्रैल को अपने घर से न्यू खुर्सीपार स्थित जवाहर लाल नेहरु स्कूल के लिये निकले थे। स्कूल जाने के बाद वे स्कूल से कही चले गये।
जो मेरी मर्जी से काम नहीं करेगा उसे हटा दूंगा: शिक्षा मंत्री
रायपुर. लगातार विवाद और बोर्ड परीक्षाओं में सरकारी स्कूलों के कमजोर प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग के कामकाज पर लगातार उंगलियां उठ रही हैं। ऐसे में शिक्षा मंत्री केदार कश्यप सबके निशाने पर हैं। दैनिक भास्कर ने मंत्री से सारे मुद्दों को लेकर सीधी बात की। उन पर सबसे बड़ा आरोप यही लग रहा है कि विभाग के अफसर उनकी सुनते नहीं। इस कारण व्यवस्था सुधरने के बजाय बिगड़ रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)