अभनपुर जनपद में नाबालिग और अयोग्य लोगों को
शिक्षाकर्मी नियुक्त करने का मामला सामने आया है. सूचना के अधिकार से इस
पूरे मामले का खुलासा हुआ है, जिला पंचायत की जांच में भी इस बात की पुष्टि
हो चुकी है. बावजूद इसके दोषियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
स्कूलों में बनेगी एेसी हाईटेक लेबोरेटरी, जहां बच्चे करेंगे रिसर्च
बिलासपुर. विद्यार्थियों
में स्कूल के समय से ही विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने और नए शोध के
प्रति प्रेरित करने के लिए स्कूलों में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं
(लेबोरेटरी) खोली जाएंगी। इसके लिए नीति आयोग द्वारा स्कूलों को अनुदान
दिया जाएगा। अटल इनोवेशन मिशन के तहत स्कूलों का चयन शुरू हो गया है।
सीएम के स्कूल में नहीं है शिक्षक, आप भी कर सकते हैं नौकरी
जगदलपुर. बस्तर
संभाग में संचालित मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी से
निपटने के लिए विभागीय स्तर पर शिक्षक भर्ती के प्रयास शुरू हो गए हैं। नए
सत्र से संभाग के मॉडल स्कूल अब मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कहलाएंगे।
नया शिक्षा सत्र चार दिन बाद, शिक्षकों की कमी से पड़ेगा पढ़ाई पर असर
बिलासपुर. जिले
के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी का असर इस वर्ष भी दिखेगा। सत्र
शुरू होने को चंद दिन ही शेष हैं, विभाग को अब शिक्षकों की कमी की याद आई
है। जिले में अकेले शिक्षा कर्मियों के ही साढ़े सात सौ से अधिक पद रिक्त
हैं।
खुशखबरी : 2875 व्याख्याता पंचायत (शिक्षाकर्मी वर्ग 1) की निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
रायपुर. रोजगार
की तलाश कर रहे युवाओं को खुशखबरी वाली खबर है। 18 जिला पंचायतों में 2875
व्याख्याता पंचायत (शिक्षाकर्मी वर्ग 1) की भर्ती की सीधी भर्ती की जाएगी।
15 जुलाई 2016 तक ग्रामीण क्षेत्रों में हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्डरी स्कूलो
में खाली व्याख्याता पंचायत के पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर
ली जाएगी।
ट्रेनिंग देने शिक्षकों की सूची बना रहा विभाग
बीएड व डीएड प्रशिक्षण लेने के इच्छुक जिले के शिक्षाकर्मियों के अटके आवेदनों को लोक शिक्षण संचालनालय ने संज्ञान में लिया है। संचालनालय से जिला शिक्षा अधिकारी से जिले के अप्रशिक्षित शिक्षकों की जानकारी मंगाई है। सूची 30 जून तक भेजने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए यूनिवर्सिटी खुलेंगी
नई दिल्ली। शिक्षा की गुणवत्ता में, खासकर स्कूली शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए एक विश्वविद्यालय स्थापित करने की संभावना तलाश रहा है।
अपने बदले दूसरे को भेज देते थे स्कूल, अब नोटिश बोर्ड में लगेगी फोटो, यही हैं तुम्हारे शिक्षक
जगदलपुर। ग्रामीण क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों के सरकारी स्कूलों में छद्म शिक्षक भी अध्यापन कराते हैं। इन छद्म शिक्षकों को अध्यापन कार्य के लिए अपने वेतन से कुछ रुपए देकर सरकारी शिक्षक और शिक्षक पंचायत संवर्ग के कर्मचारी नियुक्त करते हैं और खुद कई-कई दिनों तक स्कूलों से गायब रहते हैं।
शिक्षक भर्ती के लिए कैम्प 13 जून को
धमतरी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से 13 जून को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन कंपोजिट भवन के कमरा नंबर 45 में किया गया है।
एग्जाम अलर्ट - शिक्षक पात्रता परीक्षा 17 जुलाई को, ऑनलाइन आवेदन आज से
रायगढ़ | व्यापमं ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता (टीईटी) परीक्षा की तिथि 17 जुलाई तय की है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी। 22 जून तक आवेदन भरकर परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। ऑफलाइन बैंक के माध्यम से परीक्षा शुल्क की अंतिम तिथि 23 जून है।
अगले 10 दिनों में पांच दिन छुट्टी ठप रहेगा सरकारी कामकाज
कलेक्टर सहित 10 विभाग प्रमुख अधिकारियों के छुट्टी पर होने की वजह से सरकारी दफ्तरों में इन दिनों छुट्टी जैसा माहौल है। अन्य दफ्तर तो एक तरफ कलेक्टोरेट में भी पहले जैसी चहल-पहल नहीं दिख रही है। ऐसी स्थिति 22 जून तक रहेगी। वजह ये कि अगले 10 दिनों में पांच दिन तो छुट्टी है।
पढ़ाई का होगा आडिट, रिजल्ट बिगड़ा तो बिगड़ेगी प्राचार्य की सीआर
रायपुर। कॉलेजों में कितना पाठ पढ़ाया गया है, सिलेबस कितना बाकी है, सिलेबस पूरा नहीं हुआ तो प्राचार्य ने शिक्षक की व्यवस्था क्यों नहीं की, इन सारे मुद्दों को लेकर इस साल सरकार कॉलेजों का अकादमिक ऑडिट करेगी। कमजोर परफॉर्मेंस पाने वाले कॉलेज के प्राचार्य की गोपनीय चरित्रावली (सीआर) भी बिगड़ सकती है।
Subscribe to:
Posts (Atom)