; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

सहायक शिक्षक पंचायत के तबादले पर रोक

बिलासपुर| रायगढ़ के सहायक शिक्षक पंचायतों का दूसरे जिले में स्थानांतरण कर दिया गया। इसको उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने इस तबादले पर रोक लगा दी। साथ ही याचिकाकर्ताओं को अभ्यावेदन प्रस्तुत करने और रायगढ़ के जिला पंचायत सीईओ को शासन की अधिसूचना और पति-प|ी के लिए तय नियम के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

शिक्षक पदोन्नति सूची जारी 25 जून तक दावा-आपत्ति

मुंगेली| कलेक्टर के दखल के बाद शिक्षक पंचायत संवर्ग की पदोन्नति सूची प्रकाशित कर 25 जून तक दावा-आपत्ति मांगा गया है। बीईओ आफिस में इसकी सूची चस्पा कर दी गई है।

कभी नहीं आते स्कूल फिर भी मिल रहा वेतन

महासमुंद. कभी स्कूल में झांकने भी नहीं आते फिर भी शिक्षक पूरी शान के साथ वेतन उठा रहे हैं। यह स्थिति जीवतरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षक पूनम ब्रम्ह्भट्ट की है, जो सहायक शिक्षा पंचायत के रूप में पदस्थ हैं।

व्याख्याता पंचायत के रिक्त पदों पर सीईओ और डीईआे में घमासान

पहले से ही संस्कृत के 18 व्याख्याता अतिशेष, फिर भी दूसरे जिले के 7 शिक्षाकर्मियों की कर दी पोस्टिंग टीएल की मीटिंग मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ और जिला शिक्षाधिकारी (डीईओ) के बीच व्याख्याता पंचायत के रिक्त पदों को लेकर जमकर बहस हुई। सीईओ ने डीईओ पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया तो डीईओ ने पलटवार किया, कहा- वे भी प्राचार्यों से ही रिक्त पदों की जानकारी लेते हैं, उन्हें सपना थोड़ी आता है। अब प्राचार्य क्यों गलत जानकारी देते हैं, वे ही बताएंगे।

जानिए क्या होते हैं शिक्षक बनने के 10 फायदे

लाइफस्टाइल: आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सभी नौकरी करना चाहते हैं पर शिक्षक नहीं बनना चाहते हैं। हर प्रतियोगिता में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी रहती है। या तो सरकारी नौकरी करना चाहते हैं या फिर किसी बड़ी कंपनी में अच्छी सी पोस्ट पर नौकरी करना चाहते हैं।

डीईओ ने दर्जनों शिक्षकों को किया अवैतनिक

रामानुजगंज। बलरामपुर जिले के शासकीय शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की अनाधिकृत रूप से अनुपस्थिति की वजह से स्कूलों की व्यवस्था चरमरा गई है। जिला शिक्षा अधिकारी रामानुजगंज एन.कुजूर को नए शिक्षण सत्र में जिले के स्कूलों के निरीक्षण में दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिले।

नयी शिक्षा नीति में मिलेगा योग को बढ़ावा

“सरकार द्वारा बनाई जा रही नयी शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में योग को बढ़ावा दिया जाएगा। यह बात प्रथम योग ओलंपियाड का उदघाटन करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव सुभाष चंद्र खुंटिया ने कही।”

UGC ने जारी की गाइडलाइन स्टूडेंट्स के हाथ में टीचर्स का future

ग्वालियर। आपने टीचर्स को बच्चे की परफॉर्मेंस के आधार पर माक्र्स देते देखा होगा, लेकिन अब बच्चे भी अपने टीचर्स की परफॉर्मेंस पर माक्र्स देते नजर आएंगे। यह सुनकर आपको हैरानी जरूर हो रही होगी, लेकिन यह हकीकत है।

ये दुनिया के 7 ऐसे Professions, जहां आपको कपड़े पहनने की ज़रूरत नहीं

दुनिया भर में कई ऐसे अजीबोगरीब Professions हैं, जिन्हें अपनाने वाले अजीब नहीं। शायद कुछ नया करने वाले होते हैं। तभी तो उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं होता कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे।

चाय बेचकर 70 बच्चों को पढ़ाता है यह शख़्स

ओडिशा के 58 साल के डी. प्रकाश राव का दिन शुरु होता है सुबह 4 बजे। इसके बाद वह कटक के बक्सीबाज़ार में अपनी चाय की एक छोटी सी दुकान पर जाते हैं।

कलेक्टर ने 10वीं के बच्चों से पूछा 12 का पहाड़ा, जवाब मिला नहीं आता

अंबिकापुर/रामानुजगंज. कलक्टर अवनीश कुमार शरण ने शुक्रवार को कनकपुर के हायर सेकेंडरी, मिडिल व प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 10वीं के छात्रों से 12 का पहाड़ा पूछा तो जवाब मिला नहीं आता। वहीं कक्षा 9वीं के बच्चों से पहाड़ा पूछने पर वह चुप हो गए।

स्कूल खुलते ही शिक्षाधिकारी अवकाश पर

महासमुंद। बच्चों की समुचित शिक्षा व्यवस्था करने की जिम्मेदारी जिन शिक्षाधिकारियों के कंधे पर है, वे अपनी जिम्मेदारी कैसे निभा रहे हैं, यह महासमुंद ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में देखने को मिला। जहां एक बीईओ और तीन एबीईओ में से एक भी जिम्मेदार अधिकारी गत दो दिन से मौजूद नहीं हैं।

UPTET news