Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
पहले चरण की काउंसिलिंग में भर गईं बीएड की 36 प्रतिशत सीटें
जिले के 35 बीएड कॉलेजों की 36 प्रतिशत सीटें प्रथम चरण की काउंसिलिंग में ही भर चुकी है। एससीईआरटी ने प्रथम चरण की काउंसिलिंग में शामिल विद्यार्थियों को 5 अगस्त तक आवंटित संस्थानों में एडमिशन लेने कहा है। जिसके बाद 6 अगस्त को रिक्त सीटों की घोषणा कर दी जाएगी और दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि बाकी दो काउंसिलिंग में सभी सीटें भी जाएंगी।
टीईटी में दावा-आपत्ति के लिए अंतिम तिथि आज
बालोद|शिक्षक पात्रता परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए दावा आपत्ति के लिए
अंतिम तिथि दो अगस्त की शाम 5.30 बजे तक है। अभ्यर्थियों से दो अगस्त की
शाम 5.30 बजे तक दावा आपत्ति के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। विभागीय वेबसाइट
के माध्यम से दावा आपत्ति कर सकते हैं।
5 अगस्त तक वेतन नहीं, तो जनपद पंचायत का घेराव
धमतरी| शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष शैलेन्द्र कौशल ने बताया कि अब तक
आदिम जाति कल्याण के 179 शिक्षकों को अप्रैल माह का वेतन नहीं मिला है। 5
अगस्त तक खातें में वेतन नहीं आता है, तो 6 अगस्त को जपं नगरी का घेराव
किया जाएगा।
बीईओ ने कहा, सुल्तान फिल्म दिखाओ डीईओ बोले- ऐसा हर आदेश निरस्त
बिलासपुर.
गौरेला विकासखंड में सरकारी स्कूल के बच्चों को सुल्तान फिल्म दिखाने का
फरमान देने वाले शिक्षा अधिकारी को डीईओ ने नोटिस जारी किया है। वहीं बीईओ
द्वारा जारी आदेश भी वापस ले लिया गया है।
ब्लॉक एक नियम दो, सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के आगे शासन-प्रशासन असहाय
बिलासपुर . जिले
के सबसे बडे़ विकासखंड बिल्हा में सरकारी स्कूलों के लिए दो नियम बन गए
हैं। बिल्हा प्रदेश के सबसे बडे़ विकासखंड की गिनती में आती है। इस ब्लॉक
में सरकार की दो नीतियां चल रही हैं। बिल्हा ब्लॉक के 24 स्कूलों में एक या
दो शिक्षक हैं।
सिलेबस बदला, लेकिन चार महीने बाद भी नहीं भेजी किताबें
दुर्ग। एनसीईआरटी ने इस साल सीजी बोर्ड के इंग्लिश मीडियम स्कूलों के
नवमीं-दसवीं के तीन विषय का सिलेबस बदल दिया है, लेकिन नए किताबों का
इंतजाम अब तक नहीं किया है। पढ़ाई शुरू हुए चार महीने बीत चुके हैं। इससे 10
निजी स्कूलों के करीब 11 हजार बच्चों को इसके चलते नुकसान हो रहा है।
तीन माह से वेतन नहीं, फिर भी शिक्षक निभा रहे गुरु होने का कर्तव्य
कवर्धा. शिक्षक
पंचायतों के वेतन के लिए आबंटन जारी करने के लगभग 15 दिन बाद भी वेतन नहीं
मिल पाया है। पंडरिया जनपद पंचायत अंतर्गत कार्यरत लगभग 1600 शिक्षक
पंचायतों को विगत तीन माह से वेतन नहीं मिला है ऐसी स्थिति में शिक्षक
पंचायतो को भारी आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है।
स्कूल शिक्षा विभाग के 25 अधिकारियों की तबादला सूची जारी, यहां देखें लिस्ट
रायपुर. राज्य शासन ने स्कूल शिक्षा विभाग के 25 अधिकारियों की तबादला सूची कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला आदेश मंत्रालय (महानदी भवन) से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया।
Subscribe to:
Posts (Atom)