शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के कामकाज की कलेक्टर ने की।
कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से अपने अनुपस्थित शिक्षकों के
खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए। उन्होंने गैर शिक्षकीय कार्य में लगे
शिक्षकों को उनकी मूल शाला के लिए कार्यमुक्त करने के निर्देश भी दिए हैं।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
विज्ञान-गणित की बेहतर शिक्षा के लिए दूसरेे स्कूृलों में शिफ्ट किए गए विद्यार्थी
जिले में संचालित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकाें की कमी दूर करने व बच्चों को विशेषज्ञ शिक्षकों से बेहतर शिक्षा देने उन्हें शिफ्ट करने के आदेश मंगलवार को कलेक्टर डाॅ. अयाज तंबोली ने जारी किया है।
कोचिंग से नहीं, अब सेल्फ स्टडी से आईआईटी परीक्षा पास कर रहे छात्र
नई दिल्ली. आईआईटी में दाखिले के लिए अब छात्र कोचिंग पर ज्यादा निर्भर नहीं हैं। अधिकतर सेल्फ स्टडी को प्राथमिकता दे रहे हैं। खुद से तैयारी करने वाले ऐसे छात्रों की संख्या देश में 52.4 फीसदी है। पहली बार इस तरह का ट्रेंड देखने को मिला है।
प्राचार्या ने किया Message-कार खराब है, रजिस्टर पर लिख दो ड्यूटी पर हूं
विष्णु सोनी. बिलासपुर.
खजरी हायर सेकण्डरी स्कूल की प्रिंसिपल गीतश्री मजूमदार उस समय जांच के
घेरे में आ गईं जब उन्होंने पिछले दिनों स्कूल इंचार्ज के पास मोबाइल पर एक
मेसेज भेजा कि उनकी कार खराब है, ड्राइवर नहीं आया है, इसलिए वह स्कूल के
रजिस्टर पर उनकी ओडी (ऑन ड्यूटी) लगा दें।
एक-एक कर बदल गए जिले के सभी बीईओ, कटघोरा पर सस्पेंस बरकरार
कोरबा. जिले के
सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है जबकि कटघोरा में
शासन के एक आदेश की वजह से स्थिति साफ नहीं हो पायी है।नए आदेशों के तहत
जिन्हें बीईओ बनाया गया है। वे पूर्व में भी बीईओ का पदभार संभाल चुके हैं।
उर्दू शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर| मुस्लिम समाज के लोगों ने उर्दू शिक्षकों की भर्ती की मांग की
है। शेख फारुख के नेतृत्व में पिछले दिनों कलेक्टर को राज्यपाल व
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।
बीईओ ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण
धमतरी| बीईओ जीके साहू ने शासकीय हाईस्कूल कलारतराई, प्राथमिक व माध्यमिक
शाला देवपुर, प्राथमिक व माध्यमिक शाला सेमरा बी, प्राथमिक व माध्यमिक शाला
बोदाछापर का आकस्मिक निरीक्षण 19 अगस्त को किया। प्राथमिक शाला सेमरा बी
में उन्होंने स्वयं मध्यान्ह भोजन ग्रहण कर संतुष्टि प्रकट की।
अतिशेष शिक्षकों की सुनवाई टली अब 29 सितंबर को होगा फैसला
रायगढ़ व जांजगीर के बीच लटके अतिशेष शिक्षकों के लिए अब 29 सितंबर को
अंतिम फैसला आएगा। रायगढ़ से रिलीव होने और जांजगीर में समय सीमा के भीतर
ज्वाइन नहीं करने के कारण 61 शिक्षाकर्मियों की नौकरी पर तलवार लटक रही है।
शुक्रवार को हाई कोर्ट में हुई सुनवाई में सिंगल बेेंच ने शिक्षाकर्मियों
को स्टे तो नहीं दिया लेकिन बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।
अफसरों को सुगम, औरों को जंगल के स्कूल, प्रोफेसर्स की प्रशिक्षण से तौबा!
रायपुर । निप्र। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा
गुणवत्ता अभियान शुरू होने से पहले ही विवाद में फंसता नजर आ रहा है। राज्य
सरकार के इस ड्रीम अभियान के दूसरे साल अकादमिक निरीक्षण शुरू होते ही
जिला एवं स्कूलों के आवंटन को लेकर अंदरूनी कलह शुरू हो गई है।
7 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षाकर्मियों को मिले प्रमोशन
बिलासपुर. शिक्षाकर्मियों के प्रमोशन मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जिला पंचायत को आदेश दिया है कि सेवाभर्ती
नियम के अनुसार प्रमोशन दिया जाए। छत्तीसगढ़ शिक्षक पंचायत संवर्ग भर्ती
नियम 2012 की अनुसूची 3 के तहत 7 वर्ष पूरी करने पर शिक्षक पंचायत को
नियमानुसार प्रमोशन का लाभ देना है।
Subscribe to:
Posts (Atom)