रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षा का बुरा हाल है.
छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर इतना गिरा हुआ है कि गांवों के 8वीं कक्षा
के 73.5 फीसदी छात्र-छात्रायें ही 2री कक्षा के पाठ पढ़ सकते हैं. इसी तरह
से ग्रामीण छत्तीसगढ़ में 5वीं कक्षा के 56 फीसदी छात्र-छात्रायें ही 3री
कक्षा के पाठ पढ़ सकते हैं.
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
शिक्षाकर्मियों को अब तक नहीं मिला वेतन, आंदोलन की चेतावनी
जिले के शिक्षक पंचायत संवर्ग को होली से पहले वेतन भुगतान नहीं हो सका। शिक्षाकर्मियों को वेतन भुगतान के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि 5 तारीख तक हर स्थिति में शिक्षक पंचायत संवर्ग काे वेतन भुगतान किया जाए, पर आदेश के बाद भी वेतन नहीं मिलने से शिक्षाकर्मियों में गुस्सा है।
प्रदेश के शिक्षकों की वादा निभाओ रैली कल
रायपुर| चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान, सातवां वेतनमान समेत कई लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के शिक्षक बुधवार को राजधानी में वादा निभाओ रैली निकालेंगे।
मूल्यांकन के लिए अब शिक्षकों का संकट
दसवीं बोर्ड की उत्तरपुस्तिका टारगेट के दो दिन पहले ही जांच ली गई है। 20
मार्च तक जांच पूरी करने के लिए जिले में दसवीं की 1 लाख 50 हजार 700
कापियां पहुंची थीं, जिसे 18 मार्च तक ही पूरा कर लिया गया है। लेकिन
बारहवीं की कापियां जांचने अब विभाग के पास शिक्षकों का संकट खड़ा हो गया
है। ऐसे में बारहवीं की कापियों की जांच में लेटलतीफी की स्थिति निर्मित हो
सकती है।
क्रमोन्नत वेतनमान दिलाने की मांग को लेकर सीएम से मिले शिक्षक
सहायक शिक्षकों को समयमान वेतनमान के बदले क्रमोन्नत वेतनमान दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को छग शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल सीएम डॉ. रमन सिंह से मिला। व्याख्याता संवर्ग के विसंगतिपूर्ण समयमान वेतनमान का निराकरण करने तथा टी संवर्ग के पदोन्नत व्याख्याताओं के काउंसिलिंग प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने जैसी लंबित मांगों पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की।
शिक्षक संघ 22 को रायपुर में करेगा प्रदर्शन
कोरबा| छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश
शिक्षक संघ अपनी मांगों को लेकर 22 मार्च को राजधानी रायपुर में प्रदर्शन
करेगा।
कलेक्टर ने कहा-उर्दू शिक्षक वहां पदस्थ करें जहां उर्दू के विद्यार्थी हों
जांजगीर-चाम्पा | कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति और प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रमों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
कोर्ट में स्टे, पदोन्नत शिक्षकों की काउंसिलिंग स्थगित
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने संवर्ग टी के प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला और उच्च वर्ग शिक्षक (स्नातकोत्तर) से व्याख्याता पद पर पदोन्नत शिक्षकों की पदस्थापना के लिए निर्धारित काउंसिलिंग स्थगित कर दी है।
अधिक वेतन लेने वाले के दायरे में और आठ शिक्षक आए
राजनांदगांव/खैरागढ़. नगर पालिका से अतिरिक्त वेतन लेने वाले पंचायत शिक्षकों की संख्या अब जांच के बाद 22 हो गई है। पहले 14 शिक्षकों से वसूली के आदेश के बाद फिर से हुई गणना में 8 वर्ष की सेवावधि वाले अन्य 8 शिक्षकों के गणना पत्रक की जांच के बाद संपरीक्षक ने इसमें त्रुटि बता दी है।
Zee जानकारी : नकल के सहारे आगे बढ़ रहा भारत का भविष्य
नई दिल्ली : DNA में आज हम सबसे पहले जिस ख़बर का विश्लेषण कर रहे हैं, वो आपका मूड खराब कर सकती है। क्योंकि ये ख़बर देश के उस भविष्य से जुड़ी हुई है, जो नकल के सहारे आगे बढ़ रहा है।
छत्तीसगढ़: 25 हजार शिक्षकों की सीधी भर्ती होगी
रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ में 25 हजार से ज्यादा सहायक शिक्षकों की सीधी भर्ती होगी. राज्य के 105 जनपद पंचायतों में 25,875 सहायक शिक्षक पंचायत (शिक्षाकर्मी वर्ग 3) की भर्ती की सीधी भर्ती की जायेगी.
शिक्षक : कमी से बेहाल शिक्षा जगत , केंद्रीय स्कूलों में शिक्षकों के 10,285 पद रिक्त
यह विडंबना है कि एक ओर सरकार शिक्षा में सुधार के लिए प्रतिबद्धता जता रही है वहीं शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों की भारी कमी से शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.
देश के तकरीबन सभी शिक्षण संस्थान शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहे हैं. मानव संसाधन मंत्रालय के आंकड़ों पर गौर करें तो देश भर के एक हजार से ज्यादा केंद्रीय स्कूलों में तकरीबन 12 लाख से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं. लेकिन छात्रों की अनुपात में शिक्षकों की कमी है.
देश के तकरीबन सभी शिक्षण संस्थान शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहे हैं. मानव संसाधन मंत्रालय के आंकड़ों पर गौर करें तो देश भर के एक हजार से ज्यादा केंद्रीय स्कूलों में तकरीबन 12 लाख से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं. लेकिन छात्रों की अनुपात में शिक्षकों की कमी है.
Subscribe to:
Posts (Atom)