तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ने टीचर पदों पर उम्मीवारों की नियुक्ति के लिए भर्ती निकाली है। टीएसपीएससी की ओर से निकाली गई इस भर्ती में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स की भर्ती की जाएगी और इन पदों के लिए 4362 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
शिक्षकों की कार्यकारिणी का गठन 11 जून को
रायपुर | छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की बैठक रविवार को संघ के प्रांतीय कार्यालय
में रखा गया था। संघ के प्रांतीय प्रवक्ता जगदीश गोस्वामी ने बताया कि
बैैठक में फैसला लिया गया है कि प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन 11 जून को
किया जाएगा।
शिक्षक संघ का आरोप-बीईओ ऑफिस के बाबू वेतन देने में करते हैं वसूली
सरगांव| पथरिया ब्लॉक के शिक्षाकर्मी संघ ने डीईओ आॅफिस के बाबूओं पर वसूली
करने का आरोप लगाया है। संघ के अध्यक्ष परेदेशी यादव का कहना है कि आॅफिस
में पदस्थ बाबू कई सालों से जमे हुए। उनके द्वारा सरकार के आदेशों का समय
पर पालन नहीं किया जाता है।
इस जिले में एक ऐसा भी School जहां इन दिनों पढऩे आता है सिर्फ एक छात्र!
सीतापुर.
विभागीय अधिकारियों की लापरवाही व उदासीनता की वजह से नए सत्र प्रारंभ हुए
आधा माह बीत जाने के बाद भी बच्चे स्कूल नहीं पहुंच रहे हैैं। नगर के
शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती में बच्चों की उपस्थिति न के बराबर रह रही है।
जावड़ेकर ने आरयूएसए अभियान का पोर्टल और मोबाइल एप करेंगे लॉन्च
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वाधान में सोमवार को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान पर अपना खुद का पोर्टल और मोबाइल एप लॉन्च करेगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कल यहां नई दिल्ली में इसे लॉन्च करेंगे।
शिक्षक पंचायत पदोन्नति के प्रस्ताव में भी बिखराव की स्थिति में दिखे कांग्रेसी प्रतिनिधि
प्रदेश सहित सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी को उन्हीं के नेताओं में हो रहे आपसी टकराव और बिखराव की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी जब जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मंजू सिंह ने जिला पंचायत सीईओ द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष के पद को नजरंदाज करने और बिना उनकी सहमति के पंचायत शिक्षक पद पर पदोन्नति आदेश जारी करने की शिकायत कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ को सौंपी तो यह स्थिति सामने आई।
जनहित याचिका (PIL) दायर करने की क्या प्रक्रिया है, आइये जानते हैं
जनहित याचिका के मेरे एक लेख पर श्रुति बहिन ने पूछा है कि जनहित याचिका दायर करने की क्या प्रक्रिया है तो आइये जानते हैं इस लेख में :- की कैसे दाखिल करें PIL
विभागों में 3000 करोड़ रुपए की गड़बड़ी, सबसे ज्यादा शिक्षा, जल संसाधन और मेडिकल शिक्षा में अनियमितता, 20 हजार करोड़ खर्च ही नहीं कर पाई सरकार
नियंत्रक महालेखाकार (एजी) ने 2015-16 के लिए अपनी सालाना रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ सरकार के विभागों में करीब 3000 करोड़ रुपए की गड़बड़ियां पकड़ी हैं। अमूमन सभी विभागों में आर्थिक अनियमितताएं सामने आई हैं।
नियमित वेतन नहीं मिलने से शिक्षाकर्मियों में आक्रोश
सराईपाली| शिक्षक पंचायत संवर्ग को नियमित वेतन नहीं मिलने से उनमें
शासन-प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है। छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक
संघ के पूर्व जिला पदाधिकारी हेमंत चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के
निर्देशानुसार प्रत्येक माह के 5 तारीख तक वेतन भुगतान के आदेश के बाद भी
शिक्षक संवर्ग को अब तक वेतन भुगतान नहीं हुआ है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक का अटैचमेंट किया निरस्त
बिलासपुर| प्रभारी डीईओ ने बैमा के एक शिक्षक को देवरीखुर्द स्कूल में अटैच
कर दिया था। इस मामले में देवरीखुर्द प्राचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी से
मार्गदर्शन मांगा था। जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत उपाध्याय ने प्रभार ग्रहण
करने के बाद स्थिति का जायजा लेकर प्रभारी डीईओ के आदेश को निरस्त करते
हुए शिक्षक को पूर्व के पदस्थ स्थान पर ज्वाॅइन करने आदेश जारी किया है।
सातवां वेतमान नहीं मिला अब शिक्षाकर्मी करेंगे तालाबंदी
रायपुर | शिक्षाकर्मियों ने एक बार फिर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार उनकी नाराजगी सातवां वेतनमान को लेकर है। उम्मीद के मुताबिक वेतनमान नहीं मिलने से नाराज शिक्षाकर्मी एकजुट हो
रहे हैं। सभी गुटों ने एक साथ मिलकर स्कूलों में तालाबंदी के साथ सड़क पर
उतरने को लेकर आपस में बातचीत शुरू भी कर दी है।
Subscribe to:
Posts (Atom)