जगदलपुर। लंबे समय से पदोन्नाति की मांग कर रहे शिक्षक संवर्ग की मंशा राज्य शासन जल्दी ही पूरा करेगा। शासन द्वारा शुक्रवार को सभी प्रदेश के संभागीय संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर 31 जनवरी तक पदोन्नाति की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
दो पालियों में आज होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
बालोद। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल नवा रायपुर द्वारा 9 जनवरी को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता (टीईटी) परीक्षा 2021 दो पालियों में आयोजित है।
BSC की छात्रा ने फांसी लगाई:शिक्षक दंपती स्कूल गए थे, लौटे तो फंदे से लटका मिला बेटी का शव; खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं
छत्तीसगढ़ के धमतरी में शुक्रवार को शिक्षक दंपती की बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह BSC की छात्रा थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। युवती के खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद शनिवार को पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।
सहायक शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने दिया न्याय: चटर्जी
बिलासपुर। मरवाही छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी,प्रांतीय सचिव आकाश राय एवं बिलासपुर जिला अध्यक्ष जय चक्रवर्ती का कहना है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हजारों सहायक शिक्षकों को पदोन्नति देने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर बहुत बड़ा राहत दी है। उन्होंने इस निर्णय को नए वर्ष में कर्मचारी न्याय योजना का शुरुआत बताया है।
CG News: नए नियम को लेकर अधिसूचना जारी, अब शिक्षकों की 3 साल में होगी पदोन्नति
रायपुर(चैनल इंडिया)| छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती और पदोन्नति नियम में बदलाव किए हैं। इससे शिक्षकों की पदोन्नति के लिए न्यूनतम अनुभव 5 साल से घटाकर 3 साल कर दिया गया है। यह व्यवस्था केवल एक बार के लिए की गई है।
प्रदेश के लाखों शिक्षकों को मिलेगा प्रमोशन, सरकार ने 5 साल के अनुभव वाले नियम को बदला
रायपुर । छत्तीसगढ़ के लाखों शिक्षकों को अब प्रदेश सरकार के नए नियम का फायदा मिलेगा। प्रमोशन के लिए जरूरी 5 साल के अनुभव वाले नियम को बदल दिया गया है। अब सिर्फ 3 साल के अनुभव में ही प्रमोशन मिलेगा। पढ़िए इस बारे में जारी किए गए आदेश में सरकार ने क्या कहा है।
शिक्षकों को नए साल का तोहफा, अब 3 साल में होगा प्रमोशन, 28000 को मिलेगा लाभ
रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार (Chhattisgarh Bhupesh Baghel Government) ने शिक्षकों को नए साल का तोहफा दिया है। सरकार ने छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती और पदोन्नति नियम में बड़ा बदलाव किया है, जिसके बाद अब शिक्षकों को 3 साल के अनुभव पर ही
छत्तीसगढ़ माशिमं का बदला नियम: 10वीं व12वीं बोर्ड की प्रोजेक्ट-प्रैक्टिकल परीक्षा स्कूल के शिक्षक ही लेंगे
रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं-12वीं बोर्ड की प्रोजेक्ट-प्रैक्टिकल परीक्षा में बाह्य परीक्षक की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। ये परीक्षाएं 10 से 31 जनवरी तक होनी हैं। परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही आयोजित की जाएगी। संस्था के प्राचार्य का यह दायित्व होगा कि निर्धारित परीक्षा समय अवधि में संबंधित विषय के लिए आंतरिक परीक्षक नियुक्त करके सुविधा के अनुसार एक दिन में उतने ही परीक्षार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा के लिए बुलाए जितने के लिए शारीरिक दूरी के साथ व्यवस्था हो सके। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है।
सहयक शिक्षकों को मिलेगी पदोन्नति, नए साल में कर्मचारी न्याय योजना की शुरूआत- राजेश चटर्जी
जशपुर नगर ।छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी,जशपुर जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं महामंत्री संजीव शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हजारों सहायक शिक्षकों को पदोन्नति देने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर बहुत बड़ा राहत दिया है। उन्होंने इस निर्णय को नए वर्ष में कर्मचारी न्याय योजना की शुरुआत बताया है।
साल 2022 : प्रदेश के पौने तीन लाख कर्मचारियो को 14 फीसदी महंगाई भत्ते की दरकार,कर्मचारी संगठन आंदोलन की राह पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पौने तीन लाख शासकीय कर्मचारियो को अभी 17 फीसदी ही महंगाई भत्ता मिल रहा है अब उम्मीद है की सरकार महंगाई भत्ते की शेष 14फीसदी भत्ते को जनवरी मे़ जारी करे प्रदेश के पौने तीन लाख
पेंशनर्स : लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डेडलाइन 28 फरवरी तक बढ़ी
रायपुर : सरकारी पेंशनभोगियों के लिए वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने की समय सीमा 28 फरवरी 2022 तक बढ़ा दी गई है। पिछली समय सीमा 31 दिसंबर 2021 थी। यह दूसरी बार है जब सरकार ने समय सीमा बढ़ाई है।
ट्रांसफर ब्रेकिंग : फिर शिक्षको के हुए ट्रांसफर
रायपुर। शिक्षा विभाग मे शिक्षको के फिर ट्रांसफर हुए देखे लिस्ट