Facebook

Govt Jobs : Opening

22 अगस्त से हड़ताल की स्थिति में शिक्षको की मांग सर्वोपरि

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रथम नियुक्ति तिथि की गणना कर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन, सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति, प्रथम नियुक्ति तिथि से क्रमोन्न्ति, अवरुद्ध पदोन्न्ति शीघ्र करने, प्राचार्य पद को वन टाइम रिलेक्सेशन में शामिल करने के मुद्दे पर शिक्षक संघों को मिलकर काम करने की जरूरत बताई है।

उन्होंने कहा कि साल 2013 में मिलकर शिक्षक के समान छठवें वेतन के लिए काम किए तो समतुल्य वेतन मिला, संविलियन की लंबी और अहम लड़ाई करते रहे हैं। साल 2017 में सब मिलकर लड़ाई लड़े और संविलियन किया गया। तीन वर्षो से लगातार पुरानी पेंशन के लिए मिलकर काम कर रहे थे। अब पुरानी पेंशन लागू हो गई। पुरानी पेंशन एक लाख 65 हजार शिक्षकों का मामला है, जिसमे एलबी संवर्ग के 83 हजार सहायक शिक्षक व 82 हजार शिक्षक, व्याख्याता हैं।

पुरानी पेंशन में अभी बड़ी पेंच है। सहायक शिक्षक स्वतंत्र रूप से वेतन विसंगति के लिए लड़े, पर मिला कुछ नही है। प्रथम नियुक्ति से क्रमोन्न्ति में सहायक शिक्षक को व समयमान में व्याख्याता, शिक्षक को वित्तीय लाभ मिलेगा। न्यायालय में पदोन्न्ति अवरुद्ध है, प्राचार्य के पद को वन टाइम रिलेक्सेशन में शामिल नहीं किया गया। इन सबसे शासन को ही लाभ मिल रहा है। 22 अगस्त से हड़ताल की स्थिति में डीए व एचआरए को लेकर लगातार हड़ताल करने की चर्चा छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, शालेय शिक्षक संघ, नवीन शिक्षक संघ के बीच जारी है।

4200 ग्रेड पे के लिए साझा मंच से प्रयास करना होगा

2013 में लागू शिक्षक समतुल्य वेतनमान को 1.86 गुणांक के आधार पर वेतनमान निर्धारण कर संशोधित एलपीसी जारी करने, पूर्व सेवा अवधि को जोड़ते हुए सहायक शिक्षकांे को प्रचलित नियम अनुसार सीधे उधा वर्ग शिक्षक का 4200 ग्रेड पे का उधातर वेतनमान देते हुए क्रमोन्न्ति का आदेश करने साथ ही शिक्षक व व्याख्याता के लिए समयमान वेतनमान का आदेश जारी करने के लिए साझा मंच से प्रयास करने की आवश्यकता है।  

Recent in Fashion

Random Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();