रायपुर (निप्र)। सरकारी स्कूलों में कक्षा तीसरी पास करके चौथी कक्षा
में जाने वाले बच्चे का जून में गीष्मावकाश खत्म होते ही स्कूल शिक्षा
विभाग प्रारंभिक शिक्षा स्तर के परीक्षण के लिए टेस्ट लेगा। इसी तरह से हर
अगली कक्षा में जाने वाले कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों को विषयवार
टेस्ट देना होगा।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
संविदा शिक्षाकर्मियों पर खतरा, कभी भी हो सकते हैं डिसमिस
रायपुर। जिन संविदा शिक्षाकर्मियों ने बीएड, डीएड नहीं किया है उन पर रोज़गार का खतरा मंडरा रहा है। पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक जिन्होंन बीएड, डीएड नहीं किया है उन्हें नियमित नहीं किया जायेगा।
बीएड-डीएड के बिना शिक्षाकर्मियों का नहीं बढ़ेगा वेतन, फेल शिक्षकों पर भी मंडराया खतरा
रायपुर (निप्र)। राज्य के स्कूलों में कार्यरत ऐसे शिक्षाकर्मी,
जिन्होंने नियुक्ति के पांच साल के भीतर डीएड अथवा बीएड की उपाधि प्राप्त
नहीं की है, उन्हें नियमित नहीं किया जाएगा और न ही उनका वेतन ही बढ़ाया
जाएगा। उन्हें स्थानांतरण का लाभ भी नहीं दिया जाएगा।
सीईओ ने दी प्रमोशन की सूची, सदस्यों ने लिया पहले तबादला का निर्णय
दुर्ग (ब्यूरो)। शिक्षाकर्मियों की तबादला सूची पर जिला पंचायत के
सामान्य प्रशासन समिति ने मुहर लगा दी है। जिले के करीब 44 शिक्षाकर्मियों
का तबादला किया जाएगा। सोमवार को हुई सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में
सीईओ ने शिक्षाकर्मियों के प्रमोशन की सूची भी उपलब्ध कराई लेकिन सदस्यों
ने पहले तबादला किए जाने का निर्णय लिया।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने माना, सरकारी स्कूल में पढ़ाई बदतर
बिलासपुर(निप्र)। स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने 10वीं के परिणाम
की समीक्षा करते हुए माना कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की स्थिति बदतर है।
तमाम सुविधा मिलने के बाद भी स्थिति नहीं सुधार रही है। स्कूलों में केवल
खानापूर्ति चल रही है। बच्चे अंग्रेजी की एक लाइन लिखना तो दूर पढ़ना भी
नहीं जानते।
सामान्य प्रशासन की बैठक स्थगित,नहीं आए सभापति
बतौली। बतौली जनपद कार्यालय में सामान्य प्रशासन स्थाई समिति सभा की
बैठक कोरम पूरा न होने की वजह से स्थगित कर दी गई। युक्तियुक्तकरण पश्चात्
जनपद पंचायत बतौली के अतिशेष सहायक शिक्षक पंचायत को अन्य जिले या जनपद
पंचायत में रिक्त पदों के आधार पर समायोजन पदस्थापना करने हेतु अनुमोदन के
लिए सामान्य प्रशासन के स्थाई समिति की बैठक बुलाई गई थी।
सरकारी शिक्षक इनोवेशन के जरिए पढ़ा रहे प्रेक्टिकल नॉलेज का फंडा
रायपुर(निप्र)। सरकारी स्कूलों में कुछ शिक्षक इनोवेशन के जरिए पढ़ाई के
साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान देने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिक्षकों का मानना
है कि बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान देना ही पर्याप्त नहीं है, उन्हें
जिंदगी की वास्तविकता से रूबरू कराने की भी जरूरत है। समस्याएं दूर करने,
विषयों को समझाने, पानी बचाने के तरीके खोजकर ये शिक्षक पढ़ाई के साथ अमूल्य
सामाजिक योगदान भी दे रहे हैं।
सामर्थ्यवान बनने अपने अधिकारों व कर्तव्यों को जानें
अंबिकापुर,लखनपुर(निप्र)। लोक सुराज अभियान के तहत सरगुजा कलेक्टर
श्रीमती ऋतु सैन ने रविवार को लखनपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम
कटकोना के विद्यालय परिसर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से गांव में उपलब्ध
पेयजल स्त्रोत, चिकित्सा सुविधा, विद्यालय एवं आंगनबाड़ी का नियमित संचालन,
उचित
बीएड-डीएड के बिना शिक्षाकर्मियों का नहीं बढ़ेगा वेतन, फेल शिक्षकों पर भी मंडराया खतरा
रायपुर (निप्र)। राज्य के स्कूलों में कार्यरत ऐसे शिक्षाकर्मी,
जिन्होंने नियुक्ति के पांच साल के भीतर डीएड अथवा बीएड की उपाधि प्राप्त
नहीं की है, उन्हें नियमित नहीं किया जाएगा और न ही उनका वेतन ही बढ़ाया
जाएगा। उन्हें स्थानांतरण का लाभ भी नहीं दिया जाएगा।
वेतन ना मिलने से नाराज शिक्षकों ने बीईओ ऑफिस में जड़ा ताला
छत्तीसगढ़ के रायपुर में पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान तिल्दा ब्लांक के शिक्षाकर्मियों ने शनिवार को आक्रोशित होकर बीईओ ऑफिस का घेराव कर तालाबंदी कर दी. जिला शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर पर शिक्षाकर्मियों नें एक सप्ताह के भीतर मार्च माह तक का भुगतान नहीं करने पर अनिश्चित कालिन हड़ताल पर जाने की बात कही है.
बीईओ से कमिश्नर ने मांगा जबाव
अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के कमिश्नर टीसी महावर ने अंबिकापुर के
विकासखंड शिक्षा अधिकारी डॉ.बृजेश पांडेय को वेतन व मानदेय भुगतान में
लापरवाही की शिकायत पर नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों में जवाब प्रस्तुत
करने कहा है,अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पानी खोजता रहा, शिक्षक भी नहीं मिले
भोपाल.
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने मध्यप्रदेश
का दौरा करके कुछ अच्छी बातों की तारीफ की, तो कमियों पर एेतराज भी जताया।
उरांव बोले- झाबुआ घूमा, तो पानी को खोजता फिरा। इंसानों के लिए पानी मिला,
लेकिन पशु-पक्षियों के लिए कहीं नहीं।
Subscribe to:
Posts (Atom)