कोरबा ! ट्रांसपोर्ट नगर
के लालूराम कालोनी में संचालित एमसीएमआईटी कालेज में विद्यार्थियों को टीसी
देने के एवज में 35000 रुपये जमा कराने या फिर यहीं पढ़ाई करते रहने के दो
टूक जवाब ने टीसी के इच्छुक विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों को आक्रोशित
कर दिया। यहां हंगामा के बाद अंतत: 4 छात्रों को टीसी दी गई व शेष ईच्छुक
छात्रों को बिना शर्त टीसी देने पर प्रबंधन राजी हुआ।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
शिक्षाकर्मी बनने की होड़ में लगे एलएलबी और पीएचडीधारी
रायपुर- राजनांदगांव जिले में शिक्षकों के रिक्त पद को पूरा करने के लिए
शिक्षाकर्मियों की जा रही सीधी भर्ती में हाई एजुकेशन वालों की भी कतार लगी
हुई है। व्याख्याता पंचायत के 169 पदों के विरूद्घ जिला पंचायत में करीब
22 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। दौड़ में इस बार कानून की डिग्री यानी
एलएलबी वाले भी हैं।
स्कूली छात्रा पर आ गया शिक्षक का दिल, अब सजा
महासमुंद, ब्यूरो। नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर भगा
ले जाने और अनाचार करने वाले शिक्षक को फास्ट ट्रेक कोर्ट के विशेष
न्यायाधीश एडीजे सुनीता टोप्पो ने अलग-अलग धाराओं में 15 साल सश्रम कारावास
और दो हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी इस
लिहाज से अभियुक्त को सात साल कैद की सजा भुगतनी होगी।
शिक्षाकर्मी पदोन्नति काउंसिलिंग की होगी वीडियोग्राफी
बिलासपुर। नईदुनिया न्यूज शिक्षाकर्मी वर्ग तीन से दो में
पदोन्नति की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। इस दौरान काउंसिलिंग कर पात्र
शिक्षाकर्मियों के दस्तावेज की जांच की जाएगी। इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी
को रोकने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने का निर्णय लिया गया
है।
शिक्षाकर्मियों ने जनपद और बीईओ कार्यालय घेरा
रामानुजगंज। नईदुनिया न्यूज छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक
संघ के जिला अध्यक्ष पवन सिंह एवं ब्लाक अध्यक्ष मणी यादव के नेतृत्व में
शिक्षक पंचायत संवर्ग की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जनपद पंचायत एवं बीईओ
कार्यालय का घेराव लगभग पांच सौ शिक्षाकर्मियों की मौजूदगी में किया गया।
...तो लग जाएगा भनपुरी स्कूल में ताला, 210 विद्यार्थियों का भविष्य अंधेरे में
बालोद.
हाईस्कूल से उन्नयन हुए भानपुरी हायर सेंकडरी स्कूल में लंबे समय से शिक्षक
की कमी है। शिक्षक की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जनदर्शन में 20 बार आवेदन
लगाए, लेकिन उनकी बात किसी अधिकारी ने नहीं सुनी। शिक्षक की कमी के कारण
स्कूल में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
अप्रैल से नहीं मिली सैलेरी, उधार में डूबे लाखों टीचर्स के सूदखोरों ने छीने ATM कार्ड
रायपुर/महासमुंद. पंचायत संवर्ग के शिक्षकों को अप्रैल से वेतन
नहीं मिला है। लाखों शिक्षकों के लिए अब घर चलाना दूभर हो गया है। हालत ये
हो गई है कि सूद नहीं पटाने या गिरवी जेवर नहीं छुड़ा पाने पर सूदखोरों ने
उनके पासवर्ड के साथ एटीएम कार्ड तेंक जब्त कर लिए हैं।
हाई कोर्ट- निजी स्कूलों से पूछा आरटीई की कितनी सीटें खाली
भिलाई. प्रदेश
के निजी स्कूलों को अपने यहां आरटीई की सीटों पर प्रवेश पाने वाले छात्रों
के साथ-साथ उन छात्रों की भी जानकारी हाईकोर्ट में पेश करनी होगी जिन्हें
उन्हें आरटीई कोटे की खाली रही सीटों पर एडमिशन दिया है। भिलाई के सीवी
भगवंत राव की याचिका पर हाईकोर्ट ने सभी स्कूलों को 22 अगस्त तक का समय
दिया है।
राज्यों पर क्या होगा वेतन बढ़ोतरी का असर
केंद्र सरकार ने हाल में केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में 23.5 प्रतिशत तथा पेंशन में 24 फीसदी बढ़ोतरी का सुझाव दिया था। अब सबकी नजरें राज्य सरकारों पर है कि वे अपने कर्मचारियों के लिए समान वेतन बढ़ोतरी लागू करते हैं या नहीं।
सीईओ : और पद देना होगा, डीईओ- जितना था, दे दिए, प्रमोशन करें या फिर सीधी भर्ती
व्याख्याता पंचायत को ट्रांसफर पर बुुलाने का खेल ऐसा चला कि जिले में इस संवर्ग के पद ही कम हो गए हैं। इससे सीधी भर्ती पर खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, जिला पंचायत को प्रमोशन व सीधी भर्ती के लिए 181 पद चाहिए, जबकि शिक्षा विभाग का दावा है कि जिले में 129 से ज्यादा पद रिक्त नहीं है।
शिक्षक पंचायत में पद अधिक, उम्मीदवार कम
बिलासपुर(निप्र)। जिले में शिक्षक पंचायत के रिक्त पद पदोन्नति से भरे
जाएंगे। इसके लिए जिला पंचायत ने कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शिक्षा
विभाग से जिला पंचायत को 129 पद मिले हैं,लेकिन इसमें 110 उम्मीदवार ही
पात्र मिले हैं। इसे काउंसिलिंग के जरिए भरा जाएगा। इस तरह शिक्षक पंचायत
के 19 पद रिक्त रह जाएंगे।
उम्मीदवार नहीं मिले, 16 पद रह गए रिक्त
बिलासपुर। नईदुनिया न्यूज जिला पंचायत को दिव्यांग शिक्षाकर्मी नहीं मिल पा रहे हैं। 19 पदों को भरने जारी किए गए विज्ञापन में सिर्फ 3 की ही नियुक्ति हो सकी है। जबकि 16 पद रिक्त रह गए हैं।
प्रदेशभर में निःशक्त कोटे से भर्ती के लिए अभियान चलाया गया था। अन्य सरकारी विभागों के अलावा जिला पंचायत को भी शिक्षाकर्मी वर्ग एक और दो (शिक्षक पंचायत व व्याख्याता पंचायत) की नियुक्ति का शासन ने अनुमति मिली थी।
Subscribe to:
Posts (Atom)