; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

पीएससी में बड़ी गड़बड़ी, इंटरव्यू में बुलाकर कहा-योग्य नहीं

रायपुर। ब्यूरो। छत्तीसगढ़ पीएससी की पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज में लेक्चरर और सहायक प्राध्यापक भर्ती में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। पीएससी ने कॉलेजों में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, माइनिंग, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्यूनिकेशन विषय के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की।

8 साल की नौकरी पूरी की लेकिन नहीं मिल रहा समयमान और पुनरीक्षित वेतनमान

कोरबा. शिक्षाकर्मियों को सात साल की सेवा अवधि पूरी कर लेने पर समयमान और आठ साल की अवधि पूरी करने पर पुनरीक्षित वेतनमान दिया जाना चाहिए। अर्हता पूरी करने के लेने के बाद भी नियमानुसार वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर संघ की बैठक में चर्चा की गई। इस मुद्दे की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के साथ ही ज्ञापन सौंपने की रणनीति बनी है।

यहां प्राइवेट स्कूलों पर क्यों भारी हैं 'सरकारी'?

सरकारी स्कूलों में शिक्षण की बिगड़ती हालत किसी से छिपी नहीं है. यही वजह है कि प्राइवेट स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ रही है. मगर इसके ठीक विपरीत छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल राज्य में प्राइवेट स्कूलों के नेटवर्क को तोड़ हुए कुछ सरकारी शिक्षक कमाल कर रहे हैं.

शिक्षक निकला ठग : चपरासी बनवा दूंगा कहकर 19 लोगों के गबन किए 22 लाख

अंबिकापुर. शिक्षा विभाग में भृत्य की नौकरी लगाने के नाम पर 19 ग्रामीणों से 22 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने वाले शासकीय शिक्षक को लुंड्रा पुलिस ने रविवार को उसके घर से धरदबोचा। मामले का मुख्य आरोपी पहले से ही ठगी के एक मामले में केंद्रीय जेल में बंद है।

यहां ऐसे बरती जाती है परीक्षा में गोपनीयता, बीईओ कार्यालय में बिखरे पड़े रहते हैं प्रश्रपत्र

रायगढ़. परीक्षा शब्द आते ही गोपनीयता अनिवार्य हो जाती है, लेकिन यहां तिमाही परीक्षा की तैयारी जोरों पर है और गोपनीयता का दूर-दूर तक नहीं है। 5 वीं, 8 वीं के लिए जिले के विकास खंडों के लिए प्रश्न पत्रों का खेप आ चुकी है जिसे संकुलों में वितरण किया जा रहा है। बीईओ कार्यालय में असुरक्षित तरीके से रखे प्रश्न पत्रों के पैकेट पूरी तरह से खुले हुए हैं।

चहेतों की लिस्ट भेजी तो विभाग ने मांगा रिजल्ट का प्रमाण पत्र

एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर जिला शिक्षा विभाग में श्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार पाने की बारी आई तो स्कूल के प्राचार्यों ने चहेतों की लिस्ट भेजकर पुरस्कार देने की सिफारिश कर दी। जिला शिक्षा विभाग ने इसे नजरअंदाज करते हुए उन स्कूलों से सौ फीसदी रिजल्ट का प्रमाण पत्र मांगा।

अलग रिकार्ड के कारण 2 साल से अटकी शिक्षकों की पदोन्नति

जिले में बीईओ,डीइओ द्वारा शिक्षकों के रिक्त पदों के दिए गए आंकड़े लोक शिक्षण संचालनालय से मेल नहीं खा रहे हैं। मिडिल, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए एक जैसी जानकारी नहीं होने से जिले में 2 सालों से पदोन्नति नहीं हो सकी है और विसंगति पूर्ण आंकड़ों के कारण पदोन्नति एवं भर्ती नहीं हो पाने से स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

अब E-Class में विद्यार्थी करेंगे परीक्षा की तैयारी

जांजगीर-चांपा. दसवीं और बारहवीं बोर्ड के परिणाम के गिरते आंकड़ों में सुधार के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयोग किए जा रहे हैं। इन कक्षाओं के बच्चों का वर्गीकरण कर विषयवार फोकस के बाद अब कम शिक्षक वाले स्कूलों में ई-क्लास की तैयारी की जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए जिला स्तर पर शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इससे पढ़ाई में एकरूपता की बात भी कही जा रही है।

नशे की हालत में स्कूल आने पर शिक्षक निलंबित

धमतरी।  छत्तीसगढ के धमतरी जिले में एक शिक्षक को नशे की हालत में स्कूल आने तथा शैक्षणिक कार्यो में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ग्राम सेहराडबरी स्थित सरकारी स्कूल के एक शिक्षक यशवंत कुमार साहू को निलंबित किया गया है।

शिक्षक, पीईटी, जूनियर क्लर्क कम डीईओ के कई पदों पर वैकेंसी : अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2016

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, क्योंझर ने शिक्षक, पीईटी, जूनियर क्लर्क कम डीईओ, प्यून, साइंस अटेंडेंट एवं नाईटमैन कम स्वीपर के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किया है. योग्य उम्मीदवार दिए गए प्रारूप के तहत 22 सितम्बर 2016 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

शिक्षकों की कमी, आंदोलन की चेतावनी

खरसिया । नईदुनिया न्यूज विकासखंड के ग्राम बरगढ़ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान, कामर्स एवं गणित के शिक्षक नही होने से छात्रों को कला संकाय में अध्ययन करना पड़ रहा हैं।

टीचर का स्कूल में अातंक, महिला टीचर्स दहशत में, लेडी प्रिसिंपल ने लगवाए CCTV कैमरे

बिलासपुर.डीईओ से गाली गलौज कर उस पर हमला करने की कोशिश करने वाले शिक्षक का स्कूल में आतंक है। उसके डर से एक शिक्षक स्कूल नहीं आ रहा है। बाकी लोग भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्राचार्य ने उसके कारण ही स्कूल में सीसी कैमरा लगवा रखा है।

UPTET news