जगदलपुर। निप्र प्राथमिक स्तरीय शिक्षा में बस्तर के बधाों ने
जहां मैदानी क्षेत्र के बधाों को पछाड़ते हुए अव्वल स्थान हासिल किया वहीं
हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल के बधाों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर
बनाने के लिए श्रवण दृश्य के माध्यम से विषय आधारित प्रदर्शन एवं सीखने की
विधि को प्रभावी बनाने के लिए बस्तर जिला प्रशासन द्वारा एक अभिनव प्रयास
किया जा रहा है।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
लापरवाही बरतना शिक्षक को पड़ा महंगा, सीईओ ने किया निलंबित
देवभोग। उसरीपानी प्राथमिक शाला के शिक्षक रेखराम निधि को शैक्षणिक
कार्यों के प्रति लापरवाही महंगा पड़ गया। मामले में बीईओ प्रदीप शर्मा के
14 बिन्दु के जांच के आधार पर दिए गए प्रतिवेदन के आधार पर सीईओ जेएल
राजपूत ने शिक्षक को निलंबित कर दिया।
मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे शिक्षक पंचायत
बिलासपुर | बजट सत्र में मांगें पूरी होने की घोषणा नहीं करने पर शिक्षक
पंचायत नगरीय निकाय एम्पलाइज एसोसिएशन हड़ताल पर जाएगा। एसोसिएशन
प्रांताध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग ने बताया कि 28 जनवरी को रायपुर में पंचायत
विभाग के अपर मुख्य सचिव एमके राउत की अध्यक्षता में मंत्रालय में बैठक
हुई।
सात महीने में दो दिन खुला स्कूल, बस 'तनख्वाह' लेने आते थे टीचर
जगदलपुर. सरकारी भवन में स्कूल, पढ़ने के लिए 33
बच्चे भी, लेकिन सात महीने से ये बच्चे घर पर ही बैठे हैं। वजह हैरान करने
वाली है। दरअसल, स्कूल के इकलौते शिक्षक ने यहां का रुख ही नहीं किया। सात
माह में उन्होंने केवल दो दफा स्कूल का ताला खोला है।
साढ़े 13 हजार लोगों को नहीं मिला पेंशन, कलेक्टोरेट पोर्च में बैठे विधायक, मनाने पहुंचे अधिकारी
दुर्ग.दुर्ग शहर
के साढ़े 13 हजार से ज्यादा पेंशनधारियों को बीते तीन महीने से पेंशन नहीं
मिला है। जिसके विरोध में विधायक अरूण वोरा सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर
में धरने पर बैठ गए। लगभग एक घंटे तक पोर्च में बैठकर पेंशनधारियों के साथ
जमकर नारे-बाजी की।
पदोन्नति नहीं, अब शिक्षकों ने खोला मोर्चा
रायपुर। पदोन्नति नहीं मिलने, समयमान वेतनमान समेत अन्य चार सूत्रीय मांगों
को लेकर अब शिक्षकों ने मोर्चा खोला है। स्कूल शिक्षा विभाग में ई तथा टी
संवर्ग के प्राचार्य, व्याख्याता एवं प्रधानाध्यापक के खाली पड़े पदों पर
शीघ्र पदोन्नति देने का मामला फिर उठा है।
आदर्श विद्यालय में TGT, PET समेत 1090 पदों पर होगी भर्ती
जॉब पाने का एक सुनहरा अवसर -ओडिशा आदर्श
विद्यालय संगठन ने प्रधानाचार्य, टीजीटी, पीईटी, कला अध्यापक, संगीत शिक्षक
और कम्प्यूटर टीचर के 1090 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए
हैं.इक्छुक उम्मीदवार 9 फरवरी 2017 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर
सकते है.
सुनहरा अवसर : 17572 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती
शिक्षक पदों पर जॉब का इन्तजार करने वाले समस्त उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर आया है रांची झारखंड में शिक्षकों के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं.
रेलवे की छूट के लिए जरूरी हो सकता है आधार, जेटली बजट में कर सकते हैं एलान
नई दिल्ली. सरकार रेलवे में मिलने वाली छूट के लिए आधार या यूनिक आइडेंटिफिकेशन (UID) कार्ड को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रही है। वित्त मंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को बजट में यह एलान कर सकते हैं।
एटीएम से कैश निकालने की लिमिट बढ़ाकर 24000 कर सकती है सरकार, वीकली लिमिट में नहीं होगा बदलाव
नई दिल्ली। नोटबंदी के करीब तीन महीने केंद्र सरकार एटीएम से एक बार में पैसे निकालने की लिमिट को बढ़ाकर 24000 हजार कर सकती है। कैश की भारी कमी के चलते बढ़ी समस्या अब धीरे-धीरे कम हो रही है।
छत्तीसगढ़: शिक्षाकर्मियों की मांगों को सुलझाने मंत्रालय में आज अहम बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के
शिक्षाकर्मियों की मांगों को सुलझाने के लिए शनिवार को एक अहम बैठक
मंत्रालय में होगी। पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव एमके राउत
की की अध्यक्षता वाली इस बैठक में पंचायत विभाग के सचिव, स्कूल शिक्षा
विभाग के सचिव, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव, वित्त विभाग विभाग के सचिव
मौजूद रहेंगे।
सीएम से मिले शिक्षाकर्मी, मांगा शिक्षक का दर्जा
जगदलपुर। ब्यूरो पिछले अठारह साल से अशासकीय कर्मचारी के रूप में
सरकारी स्कूलों में शिक्षकीय कार्य कर रहे शिक्षक पंचायत संवर्ग के
कर्मचारियों ने एक बार फिर शिक्षक का दर्जा मांगने पुरजोर तरीके से मांग
उठाई है। गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होनें जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री
डॉ रमन सिंह से बुधवार रात सर्किट हाउस में मिलकर स्कूलों में शिक्षक वर्ग
के बीच भेदभाव खत्म करने की मांग करते हुए छग पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक
संघ ने शिक्षाकर्मियों को शिक्षक का दर्जा देनें की मांग रही।
Subscribe to:
Posts (Atom)