राजनांदगांव| नए शिक्षा सत्र से अब शिक्षकों की टेलिफोनिक मानिटरिंग होगी।
ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि शिक्षक स्कूल में पूरे समय बने रहे।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
साढ़े नौ हजार शिक्षाकर्मियों की सैलरी अटकी, फीकी रहेगी इस बार होली
बिलासपुर.
ट्रेजरी से 25 लाख रुपए से ज्यादा वाले बिल पास नहीं किए जा रहे हैं। इससे
होली के पहले जिले के साढ़े नौ हजार शिक्षाकर्मियों की सैलरी अटक गई है।
हजारों की संख्या में ऐसे शिक्षाकर्मी भी है, जिन्हें तीन-चार माह से सैलरी
नहीं मिली है। इन्हें होली के पहले वेतन मिलने की उम्मीद थी लेकिन वित्तीय
वर्ष का अंतिम माह होने और देर से आवंटन मिलने की वजह से अब मायूसी हाथ
लगी।
92 शिक्षक पंचायत की हुई पदोन्नति
जशपुरनगर | जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति के अनुमोदन पर शिक्षक
(पंचायत) के कर्मचारियों का व्याख्याता (पंचायत) के पद पर विषयवार पदोन्नति
की गई है।
सवा लाख कॉपियां जंची छुट्टी के दिन भी काम
दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द घोषित करने कापियों की जांच छ़ुट्टी के दिन भी
जारी रही। रविवार के अवकाश के बावजूद दोपहर 3 बजे तक शिक्षकों को कापियां
जांची। स्टेट स्कूल व बल्देव प्रसाद मिश्र केंद्र में शिक्षक सुबह से कापी
जांचने पहुंचे थे, जिन्होंने कापियों के अपने टारगेट को पूरा किया।
त्योहार के पहले नहीं मिला वेतन, जिले के शिक्षाकर्मियों की होली रहेगी फीकी
बालोद. बड़े त्यौहारों में से एक रंगपंचमी होली के पहले वेतन के लिए शासन-प्रशासन ने प्रयास नहीं किया इस कारण जिले के स्कूलों में कार्यरत शिक्षाकर्मियों की होली फीकी रहेगी। आवंटन जारी होने में देरी के कारण उनेका वेतन नहीं पहुंच पाया। मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही और सुस्ती सामने आई है।
बिलासपुर जिले के शिक्षाकर्मियों का वेतन अटका
बिलासपुर : कोषालय से 25
लाख रुपए से ज्यादा वाले बिल पास नहीं किए जाने से होली के पहले जिले के
साढ़े नौ हजार शिक्षाकर्मियों का वेतन अटक गया है. हजारों की संख्या में ऐसे
शिक्षाकर्मी भी है, जिन्हें तीन-चार माह से वेतन नहीं मिला है. इन्हें
होली के पहले वेतन मिलने की उम्मीद थी, लेकिन वित्तीय वर्ष का अंतिम माह
होने और देर से आवंटन मिलने की वजह से इनके हाथ मायूसी लगी है.
मूल्याकंन कार्य में लापरवाही,12 शिक्षकों को बोर्ड ने किया बाहर
जशपुरनगर नईदुनिया प्रतिनिधि। उत्तर पुस्तिका के मूल्याकंन में गड़बड़ी की
लगातार हो रही शिकायत को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार
मूल्याकंनकर्ताओं पर सख्ती बरतने के साथ ही नियमों में कुछ और भी फेरबदल
किया है।
संलग्नीकरण से कई स्कूलों में शिक्षक ही नहीं, कुछ जगह सिर्फ एक ही बचे
भास्कर संवाददाता | बैकुंठपुर जिले में जहां शिक्षा गुणवत्ता अभियान अपने चरम पर है वहीं सोनहत
विकासखंड के आला अधिकारी गुणवत्ता अभियान को ठेंगा दिखा रहे हैं। क्षेत्र
में संलग्नीकरण के प्रभाव से कई स्कूल जहां कभी शिक्षक हुआ करते थे वो
शिक्षकविहीन हो गए हैं और जहां दो शिक्षक पदस्थ थे वहां वर्तमान में एक ही
शिक्षक शेष हंै।
व्यायाम शिक्षक:पदोन्नति के लिए सूची प्रकाशित
जांजगीर | जिला पंचायत के अंतर्गत कार्यरत सहायक शिक्षक पंचायत को व्यायाम
शिक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए बीईओ से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर
प्रस्ताव एवं पदक्रम की अनंतिम सूची प्रकाशित की गई है।
दस्तावेजों का सत्यापन कराने पहुंचे 88 शिक्षक
महासमुंद| जिला पंचायत सभाकक्ष में गुरुवार को सहायक शिक्षक पंचायत से
शिक्षक पंचायत पर पदोन्नति के लिए दस्तावेजों का सत्यापन हुआ। सत्यापन के
लिए जिले से 91 सहायक शिक्षक पंचायत को आमंत्रित किया गया था। उसमें से 88
शिक्षक अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराने पहुंचे।
भिरगोली-ढारेन में 2 सहायक शिक्षक को किया निलंबित
भास्कर न्यूज | जशपुरनगर निदान के नोडल अधिकारियों से मिली फीडबैक के आधार पर कार्रवाई होने से
निदान का असर दिखने लगा है। स्कूलों में शिक्षकों की अनियमित उपस्थिति और
अध्यापन कार्य पर ध्यान नहीं देने पर कलेक्टर ने दुलदुला जनपद सीईओ और बीईओ
को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सीईओ जनपद पंचायत ने कार्रवाई करते
हुए दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।
शिक्षक भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 17 को
जशपुरनगर | जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में प्लेसमेंट
कैंप का आयोजन 17 मार्च को किया गया। प्लेसमेंट कैंप में प्री प्रायमरी
शिक्षक के 3 पद, प्रायमरी शिक्षक के 2 पद और कंप्यूटर शिक्षक के 1 पद की पद
पर भर्ती की जाएगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)