रायपुर. छत्तीसगढ़ में कार्यरत अप्रशिक्षित
शिक्षाकर्मियों को बीएड, डीएड व बीएलएड करने के लिए राज्य सरकार ने एक और
मौका दिया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एेसे अप्रशिक्षित
शिक्षाकर्मियों को दो साल का अवैतनिक अवकाश देने का फैसला लिया है।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
सहायक प्राध्यापकों के 31 पद खाली, अतिथि शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई
कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो गई है। खाली पदों के हिसाब से अतिथि व्याख्याता
भी भर्ती किए जा रहे हैं। सभी जगहों पर प्रथम वर्ष एडमिशन के लिए प्रक्रिया
चल रही है। कालेजों में सहायक प्राध्यापकों के 31 पद अब तक खाली हैं।
रविशंकर युनिवर्सिटी से जुड़े जिले के सभी 7 शासकीय कॉलेज आते हैं।
अटैचमेंट में चल रहे 38 स्कूल में शिक्षक पदस्थ
कोरबा। नईदुनिया प्रतिनिधि जिला पंचायत से स्कूलों में पदस्थ
अतिशेष 135 सहायक शिक्षक वर्ग-2 व 65 पंचायत शिक्षक वर्ग-3 को
युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षक की कमी वाले स्कूलों में स्थानांतरित किया
गया है। इनमें शिक्षकविहीन 38 ऐसे स्कूल थे जहां एकल शिक्षक प्रणाली के तौर
पर अटैच के शिक्षक के भरोसे अध्यापन हो रहा था। युक्तियुक्त से इन
प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की नियमित नियुक्ति कर दी गई है।
शिक्षकों ने 5 सितंबर को होने वाले आंदोलन पर की चर्चा
शनिवार को शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक, कर्मचारी संगठन की जिला स्तरीय
बैठक कल्याण आश्रम परिसर में हुई। इसमें जिले के 150 स्कूलों के 200
प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने भाग लिया।
सहायक शिक्षक पंचायत की वरिष्ठता सूची जारी
जशपुरनगर | जिला पंचायत द्वारा सहायक शिक्षक पंचायत की वरिष्ठता सूची जारी
की गई है। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि सहायक शिक्षक पंचायत से शिक्षक
पंचायत के पद पर पदोन्नति के लिए 1 अप्रैल 2017 की स्थिति में प्राविधिक
वरिष्ठता सूची जारी किया गया है।
नई शिक्षा नीति आने तक तबादले पर रोक
छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत
पर शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर जिला पंचायत
सीईओ फरिहा आलम सिद्धिकी ने कहा है कि नई शिक्षा नीति आने तक शिक्षकों के
ट्रांसफर नहीं होंगे। वर्तमान में सिर्फ युक्तियुक्तकरण होंगे।
तीन दिन लापता रहा, चौथे दिन शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक
देवभोग। बाड़ीगांव पूर्व माध्यमिक शाला एक शिक्षकीय
होने के कारण तीन दिन शिक्षक के नहीं पहुंचने से बंद रहा। चौथे दिन शिक्षक
डमरूधर निषाद स्कूल पहुंचा तो शराब पीकर। इसकी जानकारी स्कूल पहुंचे बच्चों
ने परिजनों को दी, इसके बाद परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर
शिक्षक से स्कूल नहीं लगाने का कारण पूछा।
शिक्षक संघ ने मंत्री को गिनाई समस्याएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यों व प्रतिनिधियों ने प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह व प्रांतीय महामंत्री यशवंत वर्मा के नेतृत्व में आज शिक्षामंत्री केदार कश्यप से
नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो चिंता न करें, गूगल करेगा आपकी मदद बस करना होगा यह काम
नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले लिंक्डइन से प्रतिस्पर्धा में गूगल ने भर्ती एप 'हायर' लांच किया है, जो छोटे और मध्यम आकार की कंपनियों के लिए है.
SSC में 1100 पदों पर निकली नौकरी, 4 अगस्त तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साइंटिफिक असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 8 अगस्त, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.
अब चूके तो जाएगी नौकरी, शिक्षकों के लिए बीएड करने का आखिरी मौका
लोकसभा में एक महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा हुई जिसमें देश के सरकारी और निजी स्कूलों के करीब आठ लाख शिक्षकों को बीएड की योग्यता हासिल करने का आखिरी मौका दिया गया है.
गैर हाजिर शिक्षकों पर यूं लगाम कसेगी सरकार
नई दिल्ली स्कूलों में कार्यदिवस के दौरान काफी संख्या में शिक्षकों के अनुपस्थित रहने की रिपोर्ट के मद्देनजर मानव संसाधन विकास मंत्रालस एक ऐसी व्यवस्था को आगे बढ़ाने की पहल कर रहा है जिसमें एक टैब के जरिये स्कूल के शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति तभी लगेगी जब 50 फुट के दायरे में होंगे।
Subscribe to:
Posts (Atom)