जांजगीर-चांपा. दसवीं - बारहवीं बोर्ड की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन तेजी से चल रहा है। इसके लिए हाईस्कूल नंबर वन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
यहां तकरीबन डेढ़ लाख कापी भेजा गया है। जिसमें ८३ हजार उत्तरपुस्तिका जच चुकी है। वहीं ५० से ६० हजार कांपी जचना बाकी है।
मूल्यांकन के लिए ४०० शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मूल्यांकन का कार्य तेजी से चल रहा है। यही वजह है कि होली के एक दिन पहले यानी रविवार को भी बोर्ड की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन हुआ।
दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दी गई है। पहले दिन मूल्यांकन की तैयारियों को लेकर पूरा समय गुजर गया।
इसके बाद मूल्यांकन के कार्य में तेजी आई है। लेकिन होली के त्योहार को लेकर मूल्यांकन प्रभावित हुआ है। होली त्योहार के बाद मूल्यांकन कार्य में तेजी आने की संभवना व्यक्त की जा रही है।
बोर्ड ने उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन का कार्य शुरू तो कर दी है, लेकिन मूल्यांकन के लिए पर्याप्त शिक्षक नहीं मिल रहे। अब तक तकरीबन ८० हजार से अधिक उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन हो जाने
की जानकारी मिल रही है। वर्तमान में होती त्योहार को लेकर प्रभावित हुआ है। मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित कर दिया है
कि संबंधित विषय के शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य के लिए रिलीव करें। बोर्ड ने यह भी निर्देश दिया था कि शिक्षकों के नामों की सूची नेट पर अपलोड करें।
बावजूद प्राचार्यों ने बोर्ड के निर्देश को हल्के में ले लिया। अब मूल्यांकन के लिए शिक्षक नहीं मिलने से मूल्यांकन प्रभावित हो सकता है।
रिजल्ट में भी देरी हो सकती है। मूल्यांकन केंद्र प्रभारी ने अपील की है कि शासकीय के अलावा अशासकीय प्राचार्य भी योग्यताधारी शिक्षक जिन्हें कम से कम ३ वर्ष का कड़ा अनुभव हो उन्हें बोर्ड के उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन के लिए कार्यमुक्त करें।
मोबाइल पर नहीं लगा प्रतिबंध
मूल्यांकन केंद्र में वेल्यूवरों के पाकेट में हर पल मोबाइल घनघना रहा। इस पर प्रतिबंध लगाना तो दूर केंद्र प्रभारियों द्वारा इन्हें मना भी नहीं किया जा रहा।
ऐसे में मूल्यांकन जैसे गंभीर कार्य की पारदर्शिता में सवाल खड़ा किया जा रहा। बताया जा रहा है कि कई मूल्यांकनकर्ताओं के मोबाइल में अन्नोन नंबर से काल आ रहा।
जिसमें उन्हें मूल्यांकन के एवज में प्रलोभन भी दिया जा रहा। मूल्यांकन केंद्र अधिकारियों द्वारा केवल बाहरी लोगों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा, लेकिन मूल्यांकन केंद्र के अंदर जो कारनामे हो रहे उस पर अधिकारियों का ध्यान नहीं है।
होली के बाद आएगी तेजी
मूल्यांकन का कार्य अभी होली त्योहार के कारण प्रभावित हुआ है। होली त्योहार के बाद इस कार्य में तेजी आएगी। अब तक ८० हजार कापियां जंच चुकी है। ५० हजार कापियां जांचना शेष है।
- एसवी शर्मा, मूल्यांकन केंद्र प्रभारी