रायपुर/राजनांदगांव. शिक्षकों के प्रशिक्षण के नाम पर फर्जी तरीके से राशि आहरण करने के मामले में पुलिस ने आज राजनांदगांव विकासखंड के तीन तत्कालीन बीईओ को गिरफ्तार किया।
सुनील महाकालकर, एमएस ठाकुर और जीएस राज को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में बीआरसी दिलीप रंगारी और लेखापाल हेमंत जोशी को सात अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। वो अभी जेल में हैं।