कम्युनिटी रिपोर्टर|दुर्ग. नवीन शिक्षाकर्मी संघ दुर्ग के जिलाध्यक्ष
ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत के मुख्य
कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) आर खुंटे से मुलाकात की। उनसे शिक्षक पंचायत
संवर्ग के लंबित वेतन भुगतान समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
समय पर करे वेतन का भुगतान
पᆬरसाबहार। नईदुनिया न्यूज। विकासखंड के शिक्षाकर्मियों ने तहसीलदार को
ज्ञापन सौंपते हुए समय पर वेतन भुगतान की मांग की है। शिक्षाकर्मियों का
कहना है कि शिक्षाकर्मियों को कई माह के बाद वेतन देने की परंपरा बन गई है।
आवंटन होने के बाद भी उनका वेतन बिना वजह रोक दिया जा रहा है।
इन विभागों में निकली है 13000 हजार से ज्याद सरकारी नौकरियां, एेसे करें आवेदन
नई दिल्ली : अगर आप सरकारी नौकरियों की तलाश में हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा अवसर है। SSC (स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन) और स्कूल व यूनिवर्सिटी में टीचिंग जॉब सहित कई सरकारी विभागों में 13000 से अधिक वैकेंसी निकली हैं।
हाईकोर्ट का अहम फैसला, छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति राज्य का परम दायित्व
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने एक याचिका का निराकरण जनहित याचिका के रूप में करते हुए कहा है कि सरकारी स्कूलों में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति करना राज्य का परम दायित्व है।
दावेदार थे 80, पद नहीं होने से 19 को ही मिला प्रमोशन
दुर्ग। ब्यूरो जिला शिक्षा विभाग के पास शिक्षकों को प्रमोशन
देने के लिए खाली पदों का टोटा हो गया है। 80 सहायक शिक्षक पदोन्नति के
दावेदार थे, लेकिन इतने पद न होने पर 19 को ही पदोन्नति दी जा सकी।
जिला शिक्षा विभाग में शिक्षकों को पदोन्नति देने के लिए शिक्षक संगठन मांग करते आ रहे थे।
जिला शिक्षा विभाग में शिक्षकों को पदोन्नति देने के लिए शिक्षक संगठन मांग करते आ रहे थे।
बिना अनुमति बच्चों को पिकनिक पर ले जाने के कारण 2 शिक्षक निलंबित
कोरबा में ईटीवी/प्रदेश18 की ख़बर का एक बार फिर असर हुआ है. करतला ब्लॉक के प्राइमरी व मिडिल स्कूल के 140 बच्चों को बिना अनुमति पिकनिक ले जाने के मामले में दोषी पाए गए 6 लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है.
अपनी मांगों को लेकर शिक्षाकर्मियों ने निकाली हुंकार रैली, बजाया नगाड़ा
जशपुरनगर.
परिवीक्षा अवधि पूरी कर लेने वाले शिक्षाकर्मियों का शासकीयकरण, क्रमोन्नति
और संविलियिन आदि करने की दर्जनों मांगों को लेकर मंगलवार को जिले भर के
शिक्षाकर्मियों ने हुंकार रैली निकाली। नगरीय निकाय शिक्षाकर्मी संघ के
बैनर तले हुए इस आंदोलन में लगभग 1000 से अधिक की संख्या में
शिक्षाकर्मियों ने हिस्सा लिया और शासन के खिलाफ नारे बाजी की।
शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन 15 दिसंबर तक
राजनांदगांव| राष्ट्रीय शिक्षक व राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन 15
दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। राज्य सरकार के योजना मुताबिक प्रत्येक जिले
से एक श्रेष्ठ शिक्षक को पुरस्कार दिया जाता है।
कार्य से अनुपस्थित शिक्षकों के लिए अंतिम अवसर
जशपुरनगर | लंबी अवधि से अनुपस्थित तीन सहा.शिक्षक को कार्य पर उपस्थित
होने के लिए अंतिम अवसर दिया है। जशपुर जपं सीईओ ने बताया कि तीन शिक्षकों
को नोटिस जारी कर पांच दिन में कार्य पर उपस्थित होने को कहा गया है।
िनरीक्षण के दौरान स्कूल से नदारद मिले 8 शिक्षक, डीईओ ने दिया शोकॉज नोटिस
बिलासपुर| डीईओ ने अपने काम से अनुपस्थित रहने पर 8 शिक्षकों को शोकाॅज
नोटिस जारी किया है। यह सभी शिक्षक बगैर आवेदन दिए स्कूल नहीं आए थे। डीईअो
ने इसके अलावा कई स्कूलों का निरीक्षण किया। डीईओ हेमंत उपाध्याय ने
प्रायमरी व मिडिल स्कूल धूमा,सरवानी, मिडिल स्कूल पोंड़ी,हाईस्कूल लिमतरी,
प्रायमरी व मिडिल स्कूल हरदी कला का निरीक्षण किया।
प्राचार्य सहित सभी शिक्षक नदारद, डीईओ भड़के वेतन काटने के दिए निर्देश
बिलासपुर. जिला
शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने बिल्हा विकासखंड में निरीक्षण के दौरान स्कूल से
नदारत पाए गए प्राचार्य सहित आधा दर्जन से अधिक शिक्षकों का एक दिन का वेतन
काटने के निर्देश दिए हैं। डीईओ हेमंत उपाध्याय 19 नवंबर को सुबह साढ़े 7
बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेंदरी पहुंचे थे।
आज से मिलेगा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के शासकीय कर्मियों को वेतन मद से 10 हजार एडवांस
कोरबा. नोटबंदी
से शासकीय कर्मचारियों को हो रही परेशानी को कम करने के लिए वेतन एडवांस
में नगद भुगतान करने करने की तैयारी पूरी हो गई है। सरकारी आदेश के अनुसार
सरकारी कार्यालयों के तृतीय व चतुर्थ वर्ग के साथ ही शिक्षक(पंचायत) को 28
से 30 नवंबर के मध्य वेतन राशि से 10 हजार रूपए एडवांस नगद दिया जाएगा।
वेतन की शेष राशि पूर्ववत व्यवस्था के तहत कर्मचारियों के खातों में जमा
होगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)