कलेक्टर डाॅ. प्रियंका शुक्ला और जिला पंचायत सीईआे दीपक सोनी ने शनिवार को मनोरा जनपद के स्कूल, कार्यालय, मनरेगा के निर्माण कार्य और शौचालय निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। अनुपस्थित और मुख्यालय में नहीं रहने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी करने और वेतन काटने का निर्देश दिया।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
चहेतों को लाभ देने बोर्ड परीक्षा में 40 किमी दूर से बुलाए जा रहे पर्यवेक्षक
शहर के स्कूलों में 256 शिक्षक हैं, लेकिन यहां के परीक्षा केंद्रों में 10वीं-12वीं के लिए गांव के स्कूलों से पर्यवेक्षक बुलाए जा रहे हैं। चहेतों को परीक्षा में फायदा पहुंचाने शिक्षा विभाग ने 40 किमी दूर गढ़सिवनी और अछोला के प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को पर्यवेक्षक बनाया है।
जिले में 200 शिक्षाकर्मियों का अटैचमेंट रोक के बाद भी फिर ट्रांसफर की तैयारी
जिले के सरकारी स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। बावजूद इन स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना नहीं हो रही। इसका खुलासा रिकॉर्ड कर रहे हैं। जिले में इस समय 200 से ज्यादा शिक्षाकर्मी अटैचमेंट पर हैं। यह नियम के खिलाफ है। राज्य शासन के भी स्पष्ट निर्देश है कि शिक्षाकर्मियों को अटैचमेंट पर नहीं रखा जाए।
शिक्षक कोर्स के लिए भी एक परीक्षा
नई दिल्ली | केंद्र सरकार मेडिकल-इंजीनियरिंग की तरह शिक्षकों से जुड़े कोर्स में प्रवेश के लिए भी एक ही राष्ट्रीय परीक्षा कराने की तैयारी में है। यह कदम शिक्षक कोर्स में योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है।
11 शिक्षकों को वेतनवृद्धि रोकने का थमाया नोटिस
झाबुआ। ब्यूरो निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक संस्था में अनुपस्थित
पाए जाने, बच्चों का शैक्षणिक स्तर अत्यंत कमजोर होने तथा शिक्षकों द्वारा
अपने पदीय कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण 11 शिक्षकों की
वेतनवृद्घि रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।
10वीं में थमाया पुराने कोर्स का पर्चा, फिर होगी परीक्षा
रायपुर (निप्र)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की
10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान अंबिकापुर में हिन्दी के नए पाठ्यक्रम के
परीक्षार्थियों को पुराना पर्चा बांट दिया गया। मंडल सचिव संजय शर्मा ने
बताया कि 15 छात्रों की 4 मार्च को दोबारा परीक्षा ली जाएगी।
छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई, 9 अधिकारियों के यहां एसीबी के छापे
रायपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ में 9
अधिकारियों के 15 ठिकानों पर छापे की बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुपातहीन संपत्ति के मामले में की गई छापे की
इस कार्रवाई में 150 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। प्रदेशभर में 7
जिलों में सुबह से ही यह कार्रवाई चल रही है।
सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया, नहीं पहुंचे अधिकारी
रायगढ़ ! रायगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में आज शाम उस वक्त भारी हंगामा खडा
हो गया जब जिला पंचायत के अंतर्गत पदस्थ शिक्षकों की पदोन्नति के मामले में
हो रही जांच के दौरान अचानक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पहुंच गये और इन दोनों ने
वहां मौजूद कर्मचारियों से बिना जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति व जानकारी के
वेरीफिकेशन करने पर फटकार लगाई साथ ही साथ इस पूरे मामले में गड़बड़ी के भी
आरोप लगाये।
आउटसोर्सिंग शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं
भानपुरी। बकावंड व बस्तर ब्लॉक के आउटसोर्सिंग शिक्षकों को 3 व 2 माह से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
अब कलेक्टर की अनुमति पर ही होगा शिक्षकों का संलग्नीकरण
जगदलपुर। ब्यूरो शिक्षकों अथवा शिक्षक पंचायत संवर्ग के
कर्मचारियों का एक शाला से दूसरी शाला में अब आसानी से संलग्नीकरण नहीं
किया जा सकेगा। राज्य शासन ने शिक्षक वर्ग के कर्मचारियों के संलग्नीकरण के
लिए कड़े दिशा निर्देश तय किए हैं।
सरकारी नौकरी: शारीरिक शिक्षक के 616 पदों पर निकली वैकेंसी, Apply soon
तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ने फिजिकल एजुकेशन के शिक्षक के 616 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 04 मार्च 2017 तक इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
10वीं बोर्ड परीक्षा, मैथ के पेपर में भी दिखी व्यवस्था की खामियां
बिलासपुर.
छात्रों ने भारी अव्यवस्थाओं के बीच दसवीं बोर्ड की दूसरा पर्चा भी दिया।
सोमवार को 10वीं का गणित का पेपर था। इस पेपर में भी एक भी नकल प्रकरण नहीं
बना। वहीं सोमवार को भी 10 उड़नदस्ता दल में से केवल 8 दल ही केंद्रों का
भ्रमण करने 8 रूटों पर गए।
Subscribe to:
Posts (Atom)