; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

अतिशेष शिक्षक नहीं जाएंगे बाहर

इस्पात टाइम्स/रायगढ़। शिक्षा कर्मियों के विरोध के बाद अंतत: अतिशेष शिक्षकों को राहत मिल ही गई है क्योंकि जिले के अतिशेष शिक्षकों को अब युक्तियुक्तकरण के तहत जिले से बाहर नहीं भेजा जा सकेगा। छत्तीसगढ़ शासन के युक्तियुक्तकरण के तहत जिले के अतिशेष शिक्षकों को अन्य जिले में भेजने के आदेश पर हाईकोर्ट बिलासपुर ने स्थगन आदेश जारी किया है।

शिक्षक कम, स्कूल भी नहीं आ रहे, तालाबंदी की चेतावनी

ब्लाक मुख्यालय से 6 किमी दूर ग्राम परसाबुड़ा के प्राथमिक शाला शिक्षकों की अनुपस्थिति और कमी से जूझ रहा है। वर्तमान में शाला में तीन शिक्षक हैं। एक लगातार अनुपस्थित है और दो शिक्षकों के भरोसे छात्रों की पढ़ाई नहीं हो पाती। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्कूल में ताला जड़ने की चेतावनी दी है।

फर्जी डिग्री से प्रमोशन, दो शिक्षाकर्मी निलंबित

लंबे समय से चली आ रही उहापोह की स्थिति हुई समाप्त
आरोप प्रत्यारोप के बीच की गई कार्रवाई
रायगढ़ (निप्र)। बीते दो साल से अधिक समय से फर्जी यूनिवर्सिटी डिग्री मामले में चली आ रही उहापोह की स्थिति साफ हो गई है। प्रशासन द्वारा अंततः फर्जी डिग्री से प्रमोशन मामले में दो शिक्षक पंचायत को निलंबित कर दिया है।

फर्जी डिग्री के सहारे बन गई शिक्षक

थाना भराड़ी के अंतर्गत फर्जी डिग्री के सहारे शिक्षक बनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
हालांकि, अभी तक फर्जी डिग्री के इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। फर्जी डिग्री कैसे शिक्षिका ने हासिल की, इसको लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार बीएड की यह डिग्री बाहरी राज्य से संबंधित है।

अतिशेष सहायक शिक्षकों की कम नहीं हो रही मुश्किलें

इस्पात टाइम्स/रायगढ़। जिले के करीब सवा छह सौ अतिशेष सहायक शिक्षकों की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। इन शिक्षकों को जिले से बाहर भेजने की तैयारी भी की जा चुकी है, लेकिन एकल शिक्षकीय स्कूलों में उनकी पदस्थापना के निर्देश दिए गए। जिससे अतिशेष शिक्षकों को जिले में रहने की उम्मीद बंधी है। हालांकि जिला पंचायत में एकल शिक्षकीय स्कूलों में पदस्थापना के लिए बुलाई गई काउंसिलिंग में पद से ज्यादा लोगों के पहुंचने पर उम्मीदों पर पानी फिर गया।

अगर पापा हो लेक्चरर तो बिना एडमिशन के हो सकते है पास

बिलासपुर/जशपुरनगर. व्याख्याता द्वारा बेटी को फर्जी डीएड कराने के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। जिस स्कूल से दूरस्थ शिक्षा के तहत फर्जी तरीके से डीएड कराया गया है उसी स्कूल से व्याख्याता ने अपनी बेटी का दाखिला कराए बिना ही 12 वीं की परीक्षा में पास करा दिया है। इस मामले की शिकायत होने पर अधिकारियों द्वारा इसकी जांच कर इसकी पुष्टि भी कर दी गई है।

ट्रेनिंग के नाम पर बीईओ ने फर्जी तरीके से निकाले 56 लाख, अब गए जेल

रायपुर/राजनांदगांव. शिक्षकों के प्रशिक्षण के नाम पर फर्जी तरीके से राशि आहरण करने के मामले में पुलिस ने आज राजनांदगांव विकासखंड के तीन तत्कालीन बीईओ को गिरफ्तार किया।
सुनील महाकालकर, एमएस ठाकुर और जीएस राज को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में बीआरसी दिलीप रंगारी और लेखापाल हेमंत जोशी को सात अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। वो अभी जेल में हैं।

फर्जी अंकपत्र से प्रोन्नति का प्रयास करने वाले दो शिक्षक निलंबित

एसआरएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने फर्जी अंकपत्रों के आधार पर प्रोन्नति लेने का प्रयास करने वाले कालेज के दो शिक्षकों को बुधवार को निलंबित कर दिया है। एसआरएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शरद चंद्र सक्सेना ने बताया कि सहायक शिक्षक राजेश चंद्र गंगवार और अनीस अहमद ने माह जुलाई 2014 में कॉलेज में अपनी एमए की अंक तालिका लगाकर प्रोन्नति लेने को आवेदन किया था।

छत्तीसगढ़ :शिक्षकों की आउटसोर्सिंग प्रक्रिया में भी खामियां, कांग्रेस ने हमले किये तेज़

रायपुर , छत्तीसगढ़ में आउटसोर्सिंग के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती, एनजीओ के माध्यम से शासकीय स्कूलों का संचालन के सरकार फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी लड़ाई तेज़ कर दी है. बुधवार को रायपुर स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल , नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और पूर्व विधायक मोहम्मद अकबर ने साझा प्रेस कांफ्रेंस करके शिक्षको की आउटसोर्सिंग पर सवाल उठाये. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार पहले कह रही थी  कि प्रदेश में गणित ,फिजिक्स और केमेस्ट्री के शिक्षको की कमी है

लेटलतीफ शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

इस्पात टाइम्स/रायगढ़। कलेक्टर श्रीमती अलरमेलमंगई डी ने आज सृजन सभाकक्ष में सर्वशिक्षा अभियान एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर शैक्षणिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, शैक्षणिक संकुल समन्वयक, सीएसी को स्कूलों का नियमित रूप से निरीक्षण करने की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों को शालाओं के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।

पहले शिक्षक दें फिर चलने देंगे स्कूल

कोरबा (निप्र)। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे फारसवानी हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सोमवार को कक्षा का बहिष्कार कर दिया। शिक्षक की नियुक्ति के लिए कलेक्टर से शिकायत करने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं किए जाने से विद्यार्थियों में आक्रोश व्याप्त है। विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक शिक्षक की नियुक्ति नहीं की जाती, तब तक कक्षा बहिष्कार अनवरत जारी रहेगा।

तीन शिक्षकों ने लिखकर दे दिया 10 बजे से पहले नहीं आ सकेंगे स्कूल

गोधना। शासकीय नवीन मिडिल स्कूल में तीन शिक्षकों ने बीईओ को लिखित में दे दिया है कि वे 10 बजे ही स्कूल पहुंच पाएंगे। इसकी जानकारी प्रधान पाठक ने बीईओ को दी है मगर अब तक कोई कार्रवाई इन शिक्षकों पर नहीं की गई है और वे प्रतिदिन 9 बजे के बजाय 10 बजे ही स्कूल पहुंचते हैं।
शासन द्वारा शिक्षा गुणवत्ता क लिए कई उपाय किए जा रहे हैं मगर स्कूलों में पढ़ाई का स्तर जस का तस है। नवागढ़ ब्लाक के पोड़ी राछा के शासकीय मिडिल स्कूल के तीन शिक्षक 10 बजे या उसके बाद ही स्कूल आते हैं जबकि सुबह 9 बजे से स्कूल लग जाता है।

UPTET news