बिलासपुर/जशपुरनगर. व्याख्याता द्वारा बेटी को फर्जी डीएड कराने के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। जिस स्कूल से दूरस्थ शिक्षा के तहत फर्जी तरीके से डीएड कराया गया है उसी स्कूल से व्याख्याता ने अपनी बेटी का दाखिला कराए बिना ही 12 वीं की परीक्षा में पास करा दिया है। इस मामले की शिकायत होने पर अधिकारियों द्वारा इसकी जांच कर इसकी पुष्टि भी कर दी गई है।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
ट्रेनिंग के नाम पर बीईओ ने फर्जी तरीके से निकाले 56 लाख, अब गए जेल
रायपुर/राजनांदगांव. शिक्षकों के प्रशिक्षण के नाम पर फर्जी तरीके से राशि आहरण करने के मामले में पुलिस ने आज राजनांदगांव विकासखंड के तीन तत्कालीन बीईओ को गिरफ्तार किया।
सुनील महाकालकर, एमएस ठाकुर और जीएस राज को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में बीआरसी दिलीप रंगारी और लेखापाल हेमंत जोशी को सात अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। वो अभी जेल में हैं।
फर्जी अंकपत्र से प्रोन्नति का प्रयास करने वाले दो शिक्षक निलंबित
एसआरएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने फर्जी अंकपत्रों के आधार पर प्रोन्नति लेने का प्रयास करने वाले कालेज के दो शिक्षकों को बुधवार को निलंबित कर दिया है। एसआरएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शरद चंद्र सक्सेना ने बताया कि सहायक शिक्षक राजेश चंद्र गंगवार और अनीस अहमद ने माह जुलाई 2014 में कॉलेज में अपनी एमए की अंक तालिका लगाकर प्रोन्नति लेने को आवेदन किया था।
छत्तीसगढ़ :शिक्षकों की आउटसोर्सिंग प्रक्रिया में भी खामियां, कांग्रेस ने हमले किये तेज़
रायपुर , छत्तीसगढ़ में आउटसोर्सिंग के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती, एनजीओ के माध्यम से शासकीय स्कूलों का संचालन के सरकार फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी लड़ाई तेज़ कर दी है. बुधवार को रायपुर स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल , नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और पूर्व विधायक मोहम्मद अकबर ने साझा प्रेस कांफ्रेंस करके शिक्षको की आउटसोर्सिंग पर सवाल उठाये. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार पहले कह रही थी कि प्रदेश में गणित ,फिजिक्स और केमेस्ट्री के शिक्षको की कमी है
लेटलतीफ शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
इस्पात टाइम्स/रायगढ़। कलेक्टर श्रीमती अलरमेलमंगई डी ने आज सृजन सभाकक्ष में सर्वशिक्षा अभियान एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर शैक्षणिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, शैक्षणिक संकुल समन्वयक, सीएसी को स्कूलों का नियमित रूप से निरीक्षण करने की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों को शालाओं के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।
पहले शिक्षक दें फिर चलने देंगे स्कूल
कोरबा (निप्र)। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे फारसवानी हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सोमवार को कक्षा का बहिष्कार कर दिया। शिक्षक की नियुक्ति के लिए कलेक्टर से शिकायत करने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं किए जाने से विद्यार्थियों में आक्रोश व्याप्त है। विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक शिक्षक की नियुक्ति नहीं की जाती, तब तक कक्षा बहिष्कार अनवरत जारी रहेगा।
तीन शिक्षकों ने लिखकर दे दिया 10 बजे से पहले नहीं आ सकेंगे स्कूल
गोधना। शासकीय नवीन मिडिल स्कूल में तीन शिक्षकों ने बीईओ को लिखित में दे दिया है कि वे 10 बजे ही स्कूल पहुंच पाएंगे। इसकी जानकारी प्रधान पाठक ने बीईओ को दी है मगर अब तक कोई कार्रवाई इन शिक्षकों पर नहीं की गई है और वे प्रतिदिन 9 बजे के बजाय 10 बजे ही स्कूल पहुंचते हैं।
शासन द्वारा शिक्षा गुणवत्ता क लिए कई उपाय किए जा रहे हैं मगर स्कूलों में पढ़ाई का स्तर जस का तस है। नवागढ़ ब्लाक के पोड़ी राछा के शासकीय मिडिल स्कूल के तीन शिक्षक 10 बजे या उसके बाद ही स्कूल आते हैं जबकि सुबह 9 बजे से स्कूल लग जाता है।
तीन सौ शिक्षकों की पदस्थापना
राजनांदगांव। लंबी प्रक्रिया व दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद आखिरकार सहायक शिक्षक से उच्च श्रेणी में पदोन्नत शिक्षकों की पदस्थापना प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पहले ही ब्लाक स्तर के 300 पदोन्नत शिक्षकों को काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से रिक्त पदों वाले स्कूलों में पदस्थ किया गया। जिसमें क्रमशः विकलांग, महिला व अंत में पुरूष शिक्षकों को काउंसलिंग में शामिल किया गया।
शिक्षक दिवस से पहले शिक्षाकर्मियों ने मांगा वेतन
जगदलपुर (ब्यूरो)। पिछले दो सालों से लगातार वेतन के लिए अनियमित वेतन भुगतान की समस्या से दो चार हो रहे शिक्षक पंचायत संवर्ग के कर्मचारियों ने शिक्षक दिवस के पूर्व बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने का आग्रह अधिकारियों से किया है। तीन दिन पहले छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी संघ की प्रदेश इकाई द्वारा शिक्षा मंत्री को इस संबंध में अनुरोध पत्र भेजा गया है। इधर बस्तर जिले में सोमवार को शिक्षक पंचायत संवर्ग के कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से मिलने उनके दफ्तर में पहुंचा था लेकिन सीईओ के लोहंडीगुड़ा प्रवास पर होने के कारण प्रत्यक्ष चर्चा नहीं हो पाई।
पूरे समाज और देश की उम्मीदें टिकी हैं शिक्षकों पर
रायपुर. यदि आप छात्रों को अपने बच्चों की तरह नहीं पढ़ा सकते तो आप शिक्षक बनने के योग्य नहीं हैं. शिक्षकीय पेशा महान कार्य है. एक शिक्षक पर पूरे समाज और देश की उम्मीदें टिकी हुई हैं. इसलिए शिक्षक को पूरे समर्पित भाव से कार्य करने की जरूरत है. महज नौकरी की नीयत से अध्यापन कार्य करने वाले इस पेशे के स्तर को गिरा रहे हैं. रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंडिया स्कूल प्रिंसिपल कांफ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि आईआईएम के डायरेक्टर बीएस सहाय ने यह बातें कहीं. उन्होंने कहा कि शिक्षक का कार्य ज्ञान बांटना होता है. इसके लिए खुद भी ज्ञान प्राप्त करना जरूरी है.
प्राइवेट कॉलेजों के शिक्षकों को मिलेगी 35 हजार सैलरी
बिलासपुर. प्राइवेट
कॉलेजों में परिनियम 28 के तहत नियुक्त प्राध्यापकों को छठवें वेतनमान के
अनुसार सैलरी मिलेगी। यह 15 से 35 हजार रुपए के बीच होगी। बिलासपुर
यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में कॉलेजों को सर्कुलर जारी किया है।
प्राइवेट कॉलेजों के शिक्षकों को मिलेगा छठवां वेतनमान
एजुकेशन रिपोर्टर |रायगढ़ प्राइवेट कॉलेजों में परिनियम 28 के तहत नियुक्त प्राध्यापकों को
छठवें वेतनमान के अनुसार सैलरी मिलेगी। यह 15 से 35 हजार रुपए के बीच होगी।
बिलासपुर यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में कॉलेजों को सर्कुलर जारी किया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)