दंतेवाड़ा। अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सहायक शिक्षकों को लेकर अब सरकार सख्त हो रही है। सभी जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सयुक्त संचालकों को यह आदेश जारी किया हैं।
हड़ताल में गए शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी जो अपनी विभिन्ना मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन में भाग ले रहें हैं, उनकी हड़ताल अवधि में किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नही किया जाएगा और न ही हड़ताल अवधि का वेतन आहरण किया जाएगा, हड़ताल में जाने के पूर्व दिवस का वेतन ही प्रदान किया जाएगा।सरकार के सख्त आदेश के बाद भी हड़ताली सहायक शिक्षक झुकने को तैयार नही दिख रहें है। सहायक शिक्षक संघ के प्रांतीय सह संयोजक मीडिया सुजीत चौहान ने बताया कि सरकार के किसी भी हंथकंडे से संघ डरने वाला नहीं है। आरपार की लड़ाई होगी। सहायक शिक्षकों की हड़ताल से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। दंतेवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक शालाओं में ताला बंदी जैसे स्थित बन गई है। स्कूलों के साथ-साथ कई आश्रम में अधिक्षक के पद पर भी हैं। सहायक शिक्षक जिससे हड़ताल और चली तो आश्रम व्यवस्था भी बिगड़ेगी।
सरकार की सख्ती का भी कोई असर नहीं
सरकार ने जारी किया चेतावनी वाला आदेश तो दूसरी तरफ आंदोलन स्थल पर सहायक शिक्षक सरकार को सद्बुद्धि देने हवन पूजन कर रहे हैं। 13 दिनों से चल रही सहायक शिक्षकों की हड़ताल को सरकार की सख्ती का भी कोई असर नजर नही आ रहा है।जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कर्मा सभी बीईओ कार्यालय को आदेश भेज दिया गया है कि सहायक शिक्षकों का वेतन धरना अवधिक को रोका जाए।